सासाराम : 8 को छोटी चौकी तो 9 जुलाई को निकलेगी मुहर्रम की बड़ी चौकी, तैयारी जोरों पर 

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

August 5, 2022

8 को छोटी चौकी
सासाराम । इस्लामी वर्ष यानी हिजरी वर्ष का पहला महीना मुहर्रम से शुरू हो गया है। 31 जुलाई से मुहर्रम पर्व के विभिन्न कार्यक्रम की शुरूआत हो गयी।  सभी चौक के लिए करबला से मिट्टी लाने का कार्य गुरुवार को संपन्न हो गया। मुहर्रम को लेकर सभी चौक सज धज कर तैयार हो चुका है। वही ताजिया बनाने का कार्य भी जोरो पर है। मरकजी मोहर्रम कमिटी के सचिव अखलाक अहमद रिजवी ने बताया कि पहली मुहर्रम से इमाम चौकों पर फातिहा-नियाज किया जा रहा है। सोमवार की शाम से परम्परागत मिट्टी के जुलूस शहर के मोहल्ला चौखंडी, कबीरगंज, कबीर कॉलोनी,  मियांमहल, करनसराय, जिलाउल्ला चौक, कंपनी सराय से निकाला गया।  4 व 5 मोहर्रम को भी मिट्टी का जुलूस  निकाला गया। उन्होंने बताया कि चार मुहर्रम यानी की 3 जुलाई को मुहल्ला मंडई से मिट्टी का जुलूस निकाला गया। 4 जुलाई को मुहल्ला बागभाई खां, लोहार की नीम, जक्की शहीद, नूरनगंज, सुलेमानगंज, खिलनगंज, भोला शहीद, अनसार गंज सहित अन्य मुहल्लों का मिट्टी का जुलूस निकाला गया।  उन्होंने बताया कि इसको लेकर मुहल्ले अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं। कमिटी की तैयारी पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अकिदतमंद करबला जाने लगे हैं.
8 जुलाई को निकलेगा छोटी चौकी का जुलूस
मरकजी मोहर्रम कमिटी के सचिव ने बताया कि 8 जुलाई यानी की नौ मुहर्रम को सुबह सात बजे से ही ताजियों का जुलूस निकलना आरंभ हो जायेगा। यह जुलूस शेरगंज, शाहजुमा, मदार दरवाजा, गांधीनीम, चौखंडी, चौक बाजार, आलमगंज, जानी बाजार, बस्ती मोड़ आदि रास्तों से आयेंगे और जायेंगे। कमिटी के सचिव ने बताया कि बड़ी चौकी का जुलूस 9 जुलाई यानी की 10 मुहर्रम को निकलेगा, जो लगभग चौखंडी, मंडई, गांधीनीम, शाहजुमा, शेरगंज, लश्करीगंज, बस्ती मोड़, मोची टोला, जानी आजार, नवरतन बाजार, मदार दरवाजा, चौक बाजार, आलमगंज, बागभाई खां आदि अलग-अलग मार्गों से होता हुआ अपने-अपने मुहल्ले में वापस आ जायेगा. साथ ही उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इसी जुलूस में मुहल्ला शाहजुमा और काले खां के दो-दो तथा मुहल्ला शाहजलाल पीर में एक नाल साहेब भी निकाले जायेंगे. जिनको देखने के लिए दूर-दराज से लोग शहर में आयेंगे।
11 मुहर्रम को होगा पहलाम का जुलूस
मरकजी कमिटी के सचिव ने बताया कि 10 जुलाई यानी की ग्यारह मुहर्रम को पहलाम का जुलूस निकलेगा, जो सुबह से ही निकलने लगेगा। उन्होंने बताया की पहलाम का जुलूस जानी बाजार, खिड़कीघाट, दलेलगंज, सागर, आलमगंज, चौक बाजार से मदार दरवाजा, चौखंडी, मंडई, गांधीनीम से मदार दरवाजा, अड्डा रोड, छोटा शेखपुरा, कोठी शहीद, शेरगंज, शाहजुमा से मदार दरवाजा फिर वहां से नवरतन बाजार, जानी बाजार, मोची टोला, बस्ती मोड़ से पोश्ते खां की मस्जिद से होते हुये करबला तक जायेगा जहां मुहर्रम को पहलाम किया जाएगा।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो