नवजात शिशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में माँ के दूध की अहम भूमिका

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

August 1, 2022

नवजात शिशुओं में रोग
सासाराम।  प्रत्येक वर्ष 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है।  जिसका मुख्य मकसद कामकाजी महिलाओं को उनके स्तनपान संबंधी अधिकार के प्रति जागरूकता प्रदान करना है। स्तनपान शिशु के जन्म के पश्चात एक स्वाभाविक क्रिया है।  हालांकि स्तनपान के बारे में सही ज्ञान के अभाव में बच्चों में कुपोषण का रोग एवं संक्रमण से दस्त होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में स्तनपान संरक्षण और संवर्धन का काम करता है। साथ ही साथ स्तनपान नवजात शिशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। मां के दूध में रोगाणु नाशक तत्व होते हैं जो नवजात शिशु के अंदर पनप रहे रोगाणु को खत्म करने में अहम भूमिका निभाता है।
स्तनपान सप्ताह पर महिलाओं को किया जाता है जागरूक
बदलते परिवेश में अधिकांश महिलाएं अपने नवजात शिशुओं को स्तनपान कराने में थोड़ा परहेज करती हैं  क्योंकि  उन्हें लगता है कि स्तनपान से शारीरिक कमजोरी होती  और  शारीरिक संरचना पर भी असर पड़ता है।  इसलिए अधिकांश  महिलाएं शिशुओं को बाहरी दूध देना शुरू कर देती हैं। परंतु विश्व स्तनपान सप्ताह पर कामकाजी महिलाओं को उनके स्तनपान संबंधी अधिकार के प्रति जागरूकता प्रदान करने के साथ-साथ कार्यालयों में भी इस प्रकार का माहौल बनाना है  ताकि  स्तनपान कराने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। वहीं  स्तनपान कराने से माताओं को भी कई फायदे होते हैं। स्तनपान महिलाओं के स्तन व ओवरी के कैंसर की संभावना को कम करता है। साथ ही साथ मां को अपनी पुरानी शारीरिक संरचना वापस प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्तनपान को लेकर दी जाती है जानकारी
 सासाराम प्रखंड के दलेलगंज मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 117 की सेविका ऋषियंका देवी ने बताया कि महीने के प्रत्येक 19 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर धात्री महिलाओं को बताया जाता है कि मां का दूध नवजात बच्चों के लिए अति आवश्यक है। साथ ही साथ उन्हें यह भी बताया जाता है कि बच्चों को लगातार छह महीने तक मां का दूध ही पिलाना चाहिए। इसके अलावा मां को भी अधिक से अधिक पौष्टिक खाद्य पदार्थ जिसमें हरी साग- सब्जियां मूंग दाल, बदाम, चना जैसे अन्य खाद्य पदार्थों को लेने की सलाह दी जाती है ,ताकि उनका भी स्वास्थ्य बना रहे।
मां का दूध बच्चों के लिए मुख्य पोषक तत्व
आईसीडीएस डीपीओ रश्मि रंजन ने बताया कि बच्चे के जन्म से 1 घंटे के अंदर ही मां का दूध शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि मां का दूध ही बच्चों के लिए मुख्य पोषक तत्व होता है।  उन्होंने कहा कि नवजात शिशु को लगातार 6 महीने तक मां का दूध पिलाना चाहिए। कोई भी बाहरी दूध या अन्य पदार्थ बच्चों को नहीं देना चाहिए क्योंकि जैसे ही बाहरी चीज बच्चों के शरीर में जाना शुरू होता है तो दस्त की संभावना काफी बढ़ जाती है।
मां का  दूध क्यों जरूरी
 सासाराम सदर अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ निधि माधवी ने बताया कि मां का पहला गाढ़ा पीला  दूध बच्चों के लिए अति आवश्यक होता है। , क्योंकि मां का दूध बच्चों के लिए अमृत के समान होता है। उन्होंने बताया कि मां का दूध बच्चों को डायरिया रोग होने से बचाता है। साथ ही साथ मां के दूध में मौजूद तत्व बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। मां का दूध पीने वाले बच्चे का तेजी से विकास होता है।

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो