सत्तर फुट के कांवर के साथ शिवभक्तों ने बाबा भूतनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, देखने के लिए उमरी श्रद्धालुओं की भीड़

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

August 1, 2022

बाबा भूतनाथ मंदिर में
पातेपुर । भगवान भोले नाथ की महिमा अपरंपार है. जितनी बड़ी महिमा है उससे कई गुना ज्यादा बाबा के प्रति लोगो मे आस्था और विश्वास है. पवित्र सावन महीने की तीसरी सोमवारी के मौके पर पातेपुर के सिमरवाड़ा पंचायत अंतर्गत अतिप्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए बाबा भोले नाथ के भक्तों ने सत्तर फुट के कांवर के साथ पहलेजा घाट से गंगा जल लेकर मंदिर परिसर पहुंचा तथा जलाभिषेक किया. कांवर यात्रा के दौरान सत्तर फुट लंबी कांवर देखने के लिए सड़क के दोनो किनारे भक्तों एवं श्रद्धालुओ की भारी भीड़ जुटी रही. वही बोलबम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.
जानकारी के अनुसार सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर बाबा भोलेनाथ के प्रति लोगो की आस्था इस कदर परवान चढ़ा की पातेपुर के लोगो ने सिमरवाड़ा गांव के सैंकड़ो की संख्या में शिवभक्तों ने बाबा भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए सत्तर फुट का कांवर लेकर भलेनाथ के दरबार जाने के लिए निकल पड़े. स्थानीय ग्रामीण एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार साह ने बताया कि सिमरवाड़ा गांव स्थित अतिप्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक के लिए पूरे गांव से लगभग साढ़े चार सौ की संख्या में कांवरियों ने सत्तर फुट लंबी कांवर लेकर पहलेजा घाट से जल भर कर लगभग 47 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सिमरवाड़ा गांव स्थित  मंदिर पहुंच कर बाबा का जलाभिषेक किया.
उन्होंने बताया कि प्रत्येक साल यहां के शिवभक्त लंबी कांवर के साथ बाबा पर जलाभिषेक करते आ रहे है. कांवर यात्रा में मुख्य रूप से राजेश पासवान, डब्लू राय, रंजीत सिंह, प्रवीण बैठा समेत सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुयों ने पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर सिमरवाड़ा गांव पहुंच कर बाबा का जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की. सत्तर फुट का कांवर के साथ निकली कांवर यात्रा की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोर शोर से हो रही है. पूरे मार्ग में सत्तर फुट का कांवर देखने एवं कांवरियों का सेवा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

देश-विदेश

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »
कच्चे तेल की कीमत

90 डॉलर से नीचे फिसली कच्चे तेल की कीमत, जानिए गिरावट के पीछे की तीन बड़ी वजहें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हाल के दिनों में तेज गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई

और पढें »
‘ब्लू बुक’ प्रोटोकॉल

क्या है ‘ब्लू बुक’ प्रोटोकॉल? राष्ट्रपति के दौरे से जुड़े नियमों को लेकर क्यों उठ रहा है विवाद 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति के कार्यक्रमों से जुड़े सुरक्षा और प्रोटोकॉल को लेकर इन दिनों ‘ब्लू बुक’ प्रोटोकॉल चर्चा में है। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति Droupadi Murmu के हालिया दौरे के

और पढें »
राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बिहार की 5 सीटें बनीं सियासी रणभूमि

नई दिल्ली: देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान

और पढें »

खेल

टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »
शुभम ने अंतरराष्ट्रीय सिस्टोबॉल

सासाराम के शुभम ने अंतरराष्ट्रीय सिस्टोबॉल में जीता स्वर्ण पदक

सासाराम: रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड के तेतरी गांव निवासी शुभम ने अंतरराष्ट्रीय सिस्टोबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। दुबई में आयोजित

और पढें »

वीडियो

वीडियो