पटना: फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ की शूटिंग पूरी होने पर भावुक हुईं आम्रपाली दुबे, आम्रपाली दुबे किसकी हैं लकी चार्म

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 26, 2022

Patna

पटना: फिल्म 'दाग एगो

पटना| रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ की शूटिंग पूरी हो गई। इस फिल्म की शूटिंग यूपी के गोरखपुर में हो रही थी। ‘दाग एगो लांछन’ की शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म की लीड अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भावुक नज़र आईं। आम्रपाली ने इस फिल्म के अनुभव को बेहतरीन बताया और अपनी फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल – निर्देशक प्रेमांशु सिंह के साथ फिल्म के को- स्टार का भी शुक्रिया अदा किया। इसको लेकर आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा और भावुक पोस्ट किया।(पटना: फिल्म ‘दाग एगो)

आम्रपाली दुबे ने अपनी इस पोस्ट में लिखा कि सबसे धैर्यवान और उत्साहजनक निर्देशक प्रेमांशु सिंह सर के साथ फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ को पूरा किया। यह हमारी साथ में तीसरी फिल्म है सर। आपने मेरे अंदर की उन भावनाओं को तलाशने और उकेरने में मदद की, जो मुझे भी पता नहीं थी। इसके लिए धन्यवाद। उन्होंने डीओपी मनोज का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपने वीडियो कौशल से मुझे फ्रेश और खूबसूरत दिखने में मदद की।(पटना: फिल्म ‘दाग एगो)

लिंक : https://www.instagram.com/p/CgWprp8PE82/?igshid=MDJmNzVkMjY=

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल को लेकर कहा कि मुझे जितना खुद पर विश्वास नहीं है, उससे ज्यादा भरोसा निशांत को मुझ पर है। इसलिए वे मेरे बेहद अच्छे दोस्त हैं। वे मुझे अपना लकी चार्म कहते हैं। मैंने उनकी जर्नी पीआरओ से लेकर निर्माता तक की देखी है। वे मुझे अपनी सभी फिल्मों में कास्ट करते हैं। वे मुझे वास्तव में बहुत खास महसूस कराते हैं। निशांत मुझ पर इतना विश्वास करने के लिए धन्यवाद। आपको बता दें कि निशांत उज्ज्वल भोजपुरी पर्दे के सबसे चर्चित निर्माता हैं, तभी बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में प्रदर्शित उनकी फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ को जबरदस्त रिस्पांस मिला है। अब बारी उनकी फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ का है, जो अब पोस्ट प्रोडक्शन के लिए रेडी है।(पटना: फिल्म ‘दाग एगो)

 

Read Also: रोहतास: स्टेशन कार पार्किंग में प्रसाद वितरण का आयोजन

 

बहरहाल, आम्रपाली दुबे को इस बात का मलाल भी रह गया कि फिल्म में उनके को – स्टार रहे रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत और रक्षा गुप्ता की फोटो एक फ्रेम में नहीं है। लेकिन इसकी भरपाई दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अपने शानदार सह-कलाकारों को धन्यवाद, जिनके साथ मैं सेट पर बिना थके खूब एंजॉय किया। हालांकि हमारी कोई फोटो साथ में नहीं है, लेकिन मैं सबको टैग कर रही हूं।

सामाजिक और पारिवारिक सरोकारों को लेकर बन रही फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ के लेखक मनोज कुशवाहा हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका भोजपुरी की सबसे बड़ी व लोगो की चहेती आम्रपाली दुबे हैं, जो कहानी के केंद्र में हैं। उनके साथ सुपर स्टार रितेश पांडेय, हैंडसम ब्वॉय विक्रांत सिंह राजपूत,रक्षा गुप्ता,अमित शुक्ला, रंभा सहनी,निशा तिवारी,बबलू पंडित सत्य प्रकाश और ज्योति कलश मुख्य भूमिका में है। फ़िल्म के सह निर्माता डॉ संदीप उज्ज्वल, सुशांत उज्जवल, गीतकार ओम झा, छायांकन मनोज कुमार सिंह, पीआरओ रंजन सिन्हा और लाइन प्रोड्यसर अखिलेश राय है।

 

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो