रोहतास: सफल छात्रों को लैपटॉप बाँट  द डीपीएस में बढ़ाया हौसला, 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 6 विद्यार्थी पुरष्कृत

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 25, 2022

Rohtas

रोहतास: सफल छात्रों को

बिक्रमगंज| द डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सोमवार को कक्षा 10वीं के वैसे  विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सत्र 2021-22 की परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय की प्रातः कालीन सभा में सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।विदित हो कि इस बार द डीपीएस के विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता अर्जित की है।कुल 6 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय का नया कीर्तिमान स्थापित किया।विद्यालय प्रबंधन प्रत्येक वर्ष वैसे विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित करता है जो 95 या 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाते हैं।(रोहतास: सफल छात्रों को)

वैसे विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप एक-एक लैपटॉप प्रदान किया जाता है। इस बार भी सभी वैसे विद्यार्थी जिन्होंने 95 या 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए उनको फूलों की माला पहनाई गई,प्रमाण पत्र के साथ एक- एक लैपटॉप दिया गया।पुरस्कृत होनेवाले विद्यार्थियों में दीपक कुमार ने 95.6 प्रतिशत ,शिवानी कुमारी ने 95.6 प्रतिशत,अंकुश कुमार सिंह ने 95.4 प्रतिशत,शुभम कुमार ने 95.4 प्रतिशत,अभय तिवारी ने 95 प्रतिशत तथा संगम कुमार ने 95 प्रतिशतअंक प्राप्त किया।बताते चलें कि दसवीं में कुल 257 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 18 ने 90 प्रतिशत से अधिक 92विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक 149 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक तथा 218 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।कुल 85 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की तथा विद्यालय का शत प्रतिशत परिणाम रहा।(रोहतास: सफल छात्रों को)

Read Also: गाजीपुर: मुहर्रम व सावन मेला को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न

आज सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों के माता पिता भी मंच से सम्मानित किए गए।छात्रा शिवानी के पिता  बेटी की सफलता पर भाव विभोर हो गए।उन्होंने बताया कि उसकी सफलता के पीछे समस्त शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन की बड़ी भूमिका है जिन्होंने समय समय पर उसे प्रेरित किया सभी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।सभी विद्यार्थियों ने भी मंच से अपना भाव और संदेश दिया।सभी ने अनुशासन बनाने और पढ़ाई की दिनचर्या का कड़ाई से पालन करने की बात कही।
इस अवसर पर द डीपीएस के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने समस्त विद्यार्थियों की उपलब्धि की शुभकामना देते हुए उन्हें निरंतर नए नए कीर्तिमान स्थापित करने की प्रेरणा दी।उन्होंने बताया कि प्रत्येक सत्र का परीक्षा परिणाम पहले की अपेक्षा बेहतर हो रहा है।इस बार हमलोग पिछले साल की अपेक्षा दोगुना लैपटॉप बांट रहे हैं जो अपने आप में एक सुखद अहसास दे रहा है।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपके उत्थान के लिए विद्यालय सतत प्रयासरत है।(रोहतास: सफल छात्रों को)
परीक्षा परिणाम निःसंदेह खुशी देता है किंतु प्यारे विद्यार्थियों हम तो उस दिन का सपना देख रहे हैं जब हमारा कोई विद्यार्थी पूरे भारत में टॉप करे।वैसे विद्यार्थियों के लिए भी हमारी एक स्कीम के तहत पांच लाख की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा पूर्व में की गई है किंतु मैं उसको परिणाम में बदलते देखना चाहता हूं।इस अवसर पर विद्यालय की प्रशासिका कुमारी अर्चना सिंह,प्राचार्य अभिषेक कुमार,शिक्षक आनंद कुमार,संजय सिंह,उपेंद्र कु सिंह इत्यादि ने भी सभी विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना  किए।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो