पटना: पियाजियो ने खेसारी लाल यादव को अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाने के साथ ही लॉन्च किया न्यू एप एनएक्सटी

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 20, 2022

Patna

पटना: पियाजियो ने खेसारी

पटना| इटली के पियाजियो ग्रुप की 100 फीसदी सहायक कंपनी और भारत में छोटे कमर्शियल वाहनों की प्रमुख निर्माता पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल) ने यात्री श्रेणी में अपना नया प्रॉडक्ट / ऑल-न्‍यू एप एनएक्सटी + लॉन्च किया। यह पेशकश पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोकप्रिय अभिनेता खेसारी लाल यादव की उपस्थिति में की गई। एप  एनएक्सटी + हाई माइलेज देने वाला थ्री व्‍हीलर है, जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा ईंधन की बचत की क्षमता रखता है। यह क्षमता वाहन के सीएनजी वर्जन के लिए 50 किमी प्रति किलोग्राम है। स्वदेशी स्तर पर शोध कर विकसित किए गए इस वाहन को स्टाइलिश और खूबसूरत तत्वों से सजाया गया है। इसलिए इंडस्ट्री में इसका लुक समकालीन और ताजगी से भरपूर है।(पटना: पियाजियो ने खेसारी)

पियाजियो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डिएगो ग्रैफी ने कहा,  पियाजियो में हम सीएनजी, एलपीजी और पेट्रोल वर्जन के साथ एक अन्य थ्री व्हीलर पैसेंजर व्हीकल लॉन्च कर काफी उत्साहित हैं। वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले वाहनों की बढ़ती मांग और भारत में प्रदूषण पर नियंत्रण की जरूरत ने सीएनजी से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा दिया है। सरकार ईंधन के अन्य विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है जिससे हमारे जैसे ओईएम को भी मदद मिल रही है। इससे हमें अपने प्रोडक्ट में नवीनता लाकर उपभोक्ताओं के बड़े वर्ग की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। एप एनएक्सटी + को भारतीय बाजारों के लिए विकसित और डिजाइन किया गया है। इसे विदेश में भी निर्यात किया जाएगा। एप एनएक्सटी + की पेशकश के साथ हमारा लक्ष्य वैकल्पिक श्रेणी में अपनी स्थिति को और मजबूत करना है। खेसारी लाल यादव लोकप्रियता का प्रतीक हैं। उन्‍हें कई सालों से बिल्‍कुल पियाजियो ब्रांड की तरह लाखों लोगों का प्यार और विश्वास मिला है। वह हमारे ब्रांड का प्रतिनिधित्व करने के लिए सबसे सही पसंद है।

Read Also: पटना: 64 प्रतिशत बैंक कर्मचारी मस्कुलोस्केलेटल डिस्ऑर्डर्स (एमएसडी) से पीड़ित हैं – गोदरेज इंटीरियो के अध्ययन में सामने आई यह बात

हमने बिहार, झारखंड और आसपास के बाजारों के लिए दीर्घकालीन प्रतिबद्धता बनाई है। यह उन बाजारों में शुमार हैं जहां से कंपनी को देश में सबसे ज्यादा राजस्व मिल रहा है। अपने ग्राहकों से सकारात्मक प्रतिसाद मिलने के बाद हमें अपने उत्पादों को यहां लाकर खुशी हो रही है। यह प्रॉडक्ट उपभोक्ताओं के लिए हमारी पेशकश का दायरा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे हमारे उपभोक्ता यातायात के अपने सबसे ज्यादा पसंदीदा और किफायती साधनों के नजदीक आए हैं। (पटना: पियाजियो ने खेसारी)
पियाजियो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ईवीपी और डोमेस्टिक बिजनेस सीवी (आईसीई) और रिटेल फाइनेंस के हेड साजू नायर ने कहा,  पियाजियो एप एनएक्सटी + को थ्री-व्‍हीलर कार्गो और यात्री वाहनों के विविधीकृत बेड़े में शामिल कर हमें काफी गर्व हो रहा है। कंपनी ने पटना में अपने ब्रांड एंबेसेडर खेसारी लाल यादव की उपस्थिति  में इस वाहन का अनावरण किया है। खेसारी दर्शकों के प्रति उच्च दर्जे की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह पियाजियो एप की तरह अपनी हर परफॉर्मेंस में ताजगी बिखेर देते हैं। उन पर उनके फैंस उसी तरह भरोसा करते हैं और खेसारी को प्यार करते हैं जिस तरह पियाजियो के प्रति उपभोक्ता वफादार हैं। खेसारी की परफॉर्मेंस और स्टाइल मार्केट में हमारे सबसे ज्यादा स्टाइलिश थ्री व्हीलर एप एनक्सटी + से मेल खाती है।  एप एनएक्सटी + की परफॉर्मेंस और ईंधन की खपत की क्षमता जबर्दस्त है। हमारा निश्चित रूप से विश्वास है कि देश भर के कई शहरों में सीएनजी का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है। एप एनएक्सटी + हमारे उन उपभोक्ताओं को अपने वाहनों का वह एक्स्ट्रा मूल्य अदा करता है जो बाजार में नए सीएनजी प्रॉडक्ट तलाश कर रहे हैं।(पटना: पियाजियो ने खेसारी)
खेसारी लाल यादव ने इस साझेदारी के बारे में बताते हुए कहा, मैं पियाजियो जैसे ब्रांड से जुड़कर बहुत खुश हूं, जिसने पूरे भारत में और विशेषकर बिहार, झारखंड और यूपी के पूर्वी भागों में उपभोक्ताओं का दिल जीत लिया है। पियाजियो के पास भरोसा है, विविधता है, स्टाइल है, जो पूरी तरह मेरी पर्सनैलिटी से मेल खाती है। यह वाहन बाजार में अपनी प्रतिबद्धता का सच्चा प्रतीक है।
एप एनएक्सटी + में सबसे कम ईंधन की खपत होती है। इसमें सबसे ज्यादा आराम मिलता है। इसके अलावा इसमें ज्यादा जगह मिलती है। इसके रखरखाव का खर्च काफी कम है। एप एनएक्सटी +, समकालीन ढंग से डिजाइन किए गए तत्वों के साथ आता है जो इसे सबसे स्टाइलिश प्रॉडक्ट बनाते हैं। इसमें 3-वाल्व का इंजन है जो बेहतरीन पावर और पिकअप के साथ गाड़ी चलाने का बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।
अपनी बेजोड़ माइलेज के अलावा इस श्रेणी में पहली बार ट्यूबलेस टायर से लैस कर यह वाहन लॉन्च किया गया है। सामने से देखने पर काफी शानदार लुक देता है। इसमें हेडलैंप्स के लिए बेजेल, गहरे पीले रंग का डैशबोर्ड और ड्यूल टोन की सीट है। इसमें नए डिजाइन का कैनोपी है। वाहन में खिड़कियां काफी पारदर्शी दी गई है जिससे वाहन का लुक और अंदाज और निखरता है। इस वाहन की साइड में स्टाइलिश ढंग से डिजाइनिंग की गई है जिससे इस प्रॉडक्ट का ग्लैमर और निखरकर सामने आता है।
एप एनएक्सटी + अपनी श्रेणी में उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा जगह प्रदान करने वाला वाहन है। इसमें किसी भी तरह की सड़कों पर शान से चलने की क्षमता है। एप  एनएक्सटी + यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाला वाहन है। यह वाहन के ठोस अधिग्रहण के फायदों के साथ मार्केट में बेहतर स्‍वामित्‍व लागत अदा करता है।(पटना: पियाजियो ने खेसारी)
पियाजियो आक्रामक ढंग से ईंधन की बचत करने वाला भारत का एकमात्र थ्री व्हीलर ब्रांड है। कार्गो और पैसेंजर दोनों श्रेणियों में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, एलपीजी और इलेक्ट्रिक वर्जन में मिलने वाला प्रॉडक्ट है। एप एनक्सटी़ के सीएनजी वेरिएंट को 2,52,551 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस पर लॉन्च किया गया है। यह भारत में पियाजियो की सभी अधिकृत डीलरशिप के पास उपलब्ध है।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो