मेरठ: एडवांस ब्रेन ट्यूमर के मरीजों का सफल इलाज

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 20, 2022

Meruth

मेरठ: एडवांस ब्रेन ट्यूमर

मेरठ| न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में हालिया एडवांस तकनीक ने इलाज को काफी बेहतर और सफल बनाया है| ब्रेन ट्यूमर को हटाने के लिए मिनिमली इनवेसिव सर्जरी आजकल इलाज का सबसे अच्छा माध्यम बन गई है| एडवांस स्टेज के ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे दो मरीजों का सफल इलाज दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मैक्स सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल ने किया| ये दोनों मरीज मेरठ के रहने वाले हैं| 47 साल की धर्मवती और 36 साल के अनुराग भारद्वाज के ब्रेन ट्यूमर का सफल उपचार किया गया है| दोनों ही मरीजों को सिरदर्द की दिक्कत हुई थी, जिसके बाद वो मैक्स अस्पताल पटपड़गंज पहुंचे थे| यहां उनकी बीमारी का पता लगाया गया और फिर इलाज शुरू किया गया| मैक्स अस्पताल पटपड़गंज में न्यूरोसर्जरी के सीनियर डायरेक्टर डॉक्टर अमिताभ गोयल के नेतृत्व में इन दोनों मरीजों का ट्रीटमेंट किया गया| ये दोनों पेशंट समय पर डॉक्टरों के पास पहुंचे थे, और उनकी इस सतर्कता को ही इनके सफल इलाज की कुंजी माना जा रहा है|(मेरठ: एडवांस ब्रेन ट्यूमर)

 

Read Also: पटना: आदित्य विनोद पाटिल ने जीती कलर्स डांस दीवाने जूनियर्स की ट्रॉफी

 

इस मौके पर डॉ. अमिताभ गोयल ने बताया, धर्मवती के बाएं कान से सुनने की क्षमता कम हो रही थी और उन्हें सिरदर्द की भी समस्या रहने लगी थी| जब धर्मवती मैक्स में पहुंचीं तो यहां उनके चेकअप्स किए गए, एमआरआई कराया गया जिसमें ब्रेन के पिछली तरफ बाएं हिस्से में ट्यूमर का पता चला| ये ट्यमूर एक संवेदनशील जगह था जिसके चलते ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था| सबसे बड़ी चुनौती ये थी कि सुनने की क्षमता पर असर न पड़े, साथ ही पैरालाइज्ड जैसे खतरों से भी बचा जा सके| तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल ऑपरेशन किया गया और ट्यमूर को निकाल दिया गया| जबकि ट्यूमर के बहुत छोटे फाइबर्स जो फेशियल नर्व में फंसे थे, उन्हें रेडिएशन थेरेपी की मदद से निकाला गया|  इसके बाद मरीज को ठीक से सुनाई भी देना शुरू हो गया| ये सब सफल हुआ, समय रहते डॉक्टरों के पास पहुंचने से ऑपरेशन के बाद धर्मवती ने रिकवरी की और फिर से अपने काम में लग गईं|(मेरठ: एडवांस ब्रेन ट्यूमर)

 

अनुराग को भी तेज सिरदर्द की समस्या रहती थी, जो आसानी से नहीं जाता था| एमआरआई कराया गया, जिसमें अनुराग के पिटुअटरी ग्लैंड एरिया में ट्यूमर पाया गया| इस ट्यमूर को पिटुअटरी मैक्रो एडोनोमा भी कहते हैं और इसमें आंखों की नसें सिकुड़ जाती हैं| मरीज की ये हालत देखकर तुरंत सर्जरी का फैसला लिया गया ताकि इस युवा शख्स की आंखों पर होने पर असर को जल्द से जल्द से खत्म किया जा सके| अनुराग में हार्मोनल असंतुलन भी पाया गया, लिहाजा ऑपरेशन के लिए ले जाने से पहले इस कमी को भी पूरा किया गया. इसके बाद अनुराग की सफल सर्जरी की गई|
एंडोस्कोपिक ट्रांसनैसल ट्रांसफेनॉइडल सर्जरी ब्रेन ट्यमूर के हटाने की एक बहुत उन्नत तकनीक है, जिसमें सिर में बिना कोई कट लगाए ट्यमूर को हटाया जाता है| एंडोस्कोप में एक बहुत ही पतली ट्यूब की तरह का उपकरण कैमरे के साथ लगा होता है, जिससे दिमाग के अंदर की क्लियर तस्वीर मिल जाती है और बिना किसी नुकसान के ट्यूमर को निकाल दिया जाता है| यानी सही तकनीक और वक्त पर इलाज ब्रेन ट्यूमर से बचा सकता है| मेरठ के दोनों मरीज इसका बड़ा उदाहरण हैं| दोनों मरीजों की समय पर सर्जरी की गई, जिससे न सिर्फ लक्षण खत्म हो गए बल्कि ट्यमूर जानलेवा भी नहीं बन सका| हालांकि, कुछ मरीज या परजिन डर के चलते सर्जरी कराने से बचते हैं और पुराने तरीके से इलाज कराना सुरक्षित मानते हैं| इससे ये होता है कि कई बार मरीज की हालत और ज्यादा बिगड़ जाती है. एडवांस मेथड से इलाज काफी कारगर है|(मेरठ: एडवांस ब्रेन ट्यूमर)

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो