रोहतास: सत्य प्रकाश शर्मा बने सासाराम नगर निगम के नए आयुक्त

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 15, 2022

Rohtas

रोहतास: सत्य प्रकाश शर्मा

सासाराम। सासाराम नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद पहली बार नगर आयुक्त की पदस्थापना कर दी गई है। सासाराम नगर निगम के नए आयुक्त पटना निवासी सत्य प्रकाश शर्मा को बनाया गया है। सत्य प्रकाश शर्मा पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे जिन्हें सासाराम नगर निगम की कमान सौंपी गई है। बता दें कि इसके पूर्व सासाराम नगर निगम बनने के बाद तत्कालीन ईओ अभिषेक आनंद को सासाराम नगर निगम का प्रभार सौंपा गया था। अभिषेक आनंद का तबादले के बाद नगर आयुक्त का  प्रभार डीडीसी शेखर आनंद को सौंपा गया था जिनके कार्यकाल में कई कार्यों को किर्यान्वित किया गया है। वही सासाराम नगर निगम को नगर आयुक्त मिलने से लोगों में विकास को लेकर रोशनी की उम्मीद जगी है।(रोहतास: सत्य प्रकाश शर्मा)

Read Also: रोहतास: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 17 जुलाई को

जल जामव एवं गंदगी नए आयुक्त के लिए होगी चुनौती
बता दें कि सासाराम नगर निगम पिछले कई वर्षों से नगर परिषद अध्यक्ष के साथ साथ ईओ एवं वार्ड पार्षदों के लिए दुधारू गाय के रूप में साबित हो रहा है। पिछले एक दशक में नगर निगम में कई करोड़ के घोटाले भी सामने आ चुके हैं और इस मामले में नगर परिषद के दो मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी के साथ साथ कई वार्ड पार्षदों को जेल की हवा भी खानी पड़ी है। ऐसे में नए नगरआयुक्त के लिए सासाराम नगर निगम के आंतरिक मामलों को दुरुस्त करना तो एक बड़ी चुनौती होगी ही साथ ही साथ शहर के सबसे पुरानी समस्या जलजमाव एवं गंदगी भी नए नगर आयुक्त के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगी।(रोहतास: सत्य प्रकाश शर्मा)
बता दें कि जलजमाव को दूर करने के लिए शहरी क्षेत्रों में कई योजनाएं चल रही है परंतु अभी तक एक भी योजनाएं पूरी नहीं हो पाई है, जिस कारण लोगों को पिछले कई वर्षों से बरसात में जलजमाव से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही साथ शहर को साफ रखना भी एक अहम चुनौती होगी, क्योंकि शहर से प्रतिदिन निकलने वाले सैकड़ों टेलर गंदगी को डंप करने के लिए कोई उचित स्थान नहीं है। ऐसे में देखना होगा कि नए नगर निगम आयुक्त इस विषम परिस्थितियों में अपने नए पदस्थापित जगह पर बेहतर कार्य को कैसे अंजाम देंगे।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो