चंदौली: कावड़ यात्रा के दौरान आपत्तिजनक नारे ना लगाएं-डीएम

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 14, 2022

Chandauli

चंदौली: कावड़ यात्रा के

चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा व अन्य आगामी पर्वों के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए अधिकारी द्वय ने कहा कि श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा को देखते हुए ऐसे घाटों एवं जलाशयों जहां से कावड़िए जल लेते हैं, वहां पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध सुनिश्चित कर लिया जाए। गहरे पानी की पट्टिका का अंकन एवं जल पुलिस की आवश्यकतानुसार व्यवस्था रहे। जहां वर्षा या अन्य कारण से फिसलन अथवा कटान हो वहां से जल लेने एवं स्नान करने पर रोक लगाई जाए मार्गों पर थोड़े-थोड़े अंतराल पर पुलिस पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित रहे।(चंदौली: कावड़ यात्रा के)

 

Read Also: पटना: एमटीवी हसल 2.0 में बॉलीवुड रैपर बादशाह जज बने

 

कांवड़ मार्ग पर दंगा निरोधक उपकरण और क्रेन, एंबुलेंस,अग्निशमन, अस्पताल आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। कावड़ियों द्वारा दूसरे संप्रदाय बाहुल्य क्षेत्रों से गुजरते समय आपत्तिजनक नारे न लगाए जाएं इस पर ध्यान दिया जाए। यातायात प्रबंधन पर विशेष प्राथमिकता दी जाए। संवेदनशील स्थानों पर मोबाइल पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। मंदिरों तथा धार्मिक स्थलों के आसपास स्थित होटलों ,ढाबों एवं अन्य दुकानों में रेट लिस्ट प्रदर्शित किया जाए । श्रद्धालुओं से ओवररेट पर सामानों की बिक्री न हो यह सुनिश्चित किया जाए ।वैकल्पिक मार्गों को चिह्नित करते हुए ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था का प्रबंध सुनिश्चित रहे। कांवरियों को रास्ते में भोजन पानी आदि उपलब्ध कराने वाले शिविरों के प्रबंधकों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से चेकिंग करा लिया जाए।(चंदौली: कावड़ यात्रा के)

 

 

श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना, विश्राम, भोजन इत्यादि के समय मार्गों के किनारे लगाए गए शिविरों से यातायात प्रभावित होने या दुर्घटना होने की संभावना के प्रति विशेष सतर्कता बरती जाए। यात्रा के दौरान जेब कतरी, चेन स्नैचिंग, महिलाओं से छेड़खानी जैसे अपराधों पर विशेष सतर्कता रहे। ट्रेनों की छतों पर बैठकर यात्री किसी भी दशा में यात्रा न करें ।जनपद के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सीमावर्ती जनपदो व राज्यों के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क स्थापित रखा जाए एवं महत्त्वपूर्ण सूचनाओं का त्वरित आदान प्रदान सुनिश्चित रहे। जनपद की सीमाएं जो अन्य जनपद या राज्य से मिलती है उनके द्वारा चिन्हित प्रमुख स्थलों पर बैरियर लगा दिए जाएं । महिला कांवड़ियों की सुरक्षा एवं अभद्र व्यवहार रोकने हेतु महिला पुलिस का पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित रहे।(चंदौली: कावड़ यात्रा के)

 

 

सोशल मीडिया पर लगातार सतर्क दृष्टि बनाए रखें। कोई भी आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित न हों इस पर नजर रखें तथा अफवाहों का तत्काल खंडन कराएं। परंपरा से हटकर कोई भी जुलूस या कार्यक्रम का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस व प्रशासनिक एवं संबंधित अधिकारियों को उपरोक्त निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन कराए जाने के निर्देश दिए।

 

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) उमेश मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो