चेनारी। पुलिस ने मल्हीपुर गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मल्हीपुर गांव से छापेमारी कर मारपीट करने के आरोप मे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि विगत कुछ दिन पूर्व में स्थानीय थाने में मारपीट करने के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।(रोहतास: पुलिस ने एक)
Read Also: रोहतास: प्रखण्ड अधिकारियों के साथ डीएम ने किया समीक्षा बैठक
दर्ज प्राथमिकी का कांड संख्या 183/22 के आरोपी मल्हीपुर गांव निवासी बलिराम पासवान के पुत्र दुखी पासवान उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने हेतु भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 9 जुलाई दिन शनिवार को दो आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वही अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।(रोहतास: पुलिस ने एक)