सासाराम। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सासाराम इकाई के द्वारा विद्यार्थी परिषद का 74वें स्थापना दिवस रोहतास महिला महाविद्यालय में मनाया गया है| इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम का प्रवासी कार्यकर्ता अमरेंद्र कुमार, नगर उपाध्यक्ष नीतीश कुमार नगर मंत्री रौशन पांडेय, नगर छात्रा प्रमुख अपराजिता सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित पांडेय ने स्वामी विवेकानंद और माँ सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।(रोहतास: एबीवीपी के 74)
Read Also: रोहतास: शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के मांग पर विधायकों ने की पहल, पर्यटकों के लिए दुर्गावती जलाशय पर हो हेलिकॉप्टर आरंभ
74 वें स्थापना दिवस पर सासाराम इकाई के द्वारा प्रतिभा निखार शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे शहर से सैकड़ो छात्रों ने निबंध, मेहंदी, चित्रकला, भाषण, नृत्य और संगीत में भाग लिए थे। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे है मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अमरेंद्र कुमार ने विद्यार्थी परिषद के 74 साल के सांघर्षो को सभी के समक्ष रखा उन्होंने ने कहा कि विद्यार्थी परिषद देश के सभी परिसरों में उपस्थिति रखने वाले तथा छात्रों के मध्य सुहृदय स्वीकृत विश्व के सबसे बड़ा छात्र संगठन के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज विश्व के सामने स्थापित है। देश भर के शिक्षण संस्थानों एवं नगरों में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं संगोष्ठियों के माध्यम से विद्यार्थी परिषद के विचार को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।(रोहतास: एबीवीपी के 74)
आज विद्यार्थी दिवस की पूर्व संध्या पर भी विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों द्वारा विद्यार्थी परिषद के राष्ट्र सर्वप्रथम के विचार को विद्यार्थियों के मध्य ले जाने का प्रयास अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। अभाविप के ज्ञान, शील, एकता के मंत्र से भी विद्यार्थियों को परिचित करवाने का प्रयास विद्यार्थी दिवस के निमित्त होगा। नगर उपाध्यक्ष नीतीश जी ने कहा कि
यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि भारत की स्वतंत्रता के अमृत वर्ष पूर्ण होने के साथ ही, अभाविप अपने 75 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।(रोहतास: एबीवीपी के 74)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पिछले 74 वर्षों में एक सतत छात्र आंदोलन के नाते, देश में युवाओं एवं छात्रों के मध्य, राष्ट्र भक्ति चेतना का एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की ओर सफलतापूर्वक कार्य किया है जिसका प्रभाव वर्तमान में समाज में देखा जा सकता है। विद्यार्थी परिषद सतत रूप से एक सार्थक एवं आनंदमयी छात्र जीवन बनाने के लिए प्रयासरत है। इस कार्यकर्म में पुरस्कार वितरण भी किया गया जिसमें नृत्य में प्रथम स्थान श्रद्धा कुमारी, दूसरा स्थान आयुषी, तीसरा सलोनी, चतुर्थ स्वाति और महिमा को प्रदान किया गया। संगीत में प्रथम स्थान अंजलि सिंह, दूसरा अदिति सुप्रिया, तीसरा आदित्य कुमार को दिया गया।
भाषण में प्रथम स्थान साक्षी कुशवाहा, दूसरा आकाश कुमार, तीसरा अनामिका सिंह को दिया गया। जबकि मेहंदी में अंजलि सिंह तथा सलोनी कुमारी , चित्रकला में प्रथम सुगंध मौर्य, दूसरा शुभांशु, तीसरा सलोनी कुमारी ने पाया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्य अनुराग, सनी कुमार, सत्यम कुमार, राकेश कुमार, आदित्य कुमार, आलोकित प्रियंका, अमर्त्य उपाध्याय, क्षितिज सिंह, आकाश पांडेय, राधेश्याम पांडेय प्रवजल कुमार, प्रिंस उपाध्याय मौजूद रहे।