रोहतास: फाइलेरिया उन्मूलन जिले में करीब 32 लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य, 7 से 20 जुलाई तक चलेगा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम 

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 5, 2022

Rohtas

रोहतास: फाइलेरिया उन्मूलन जिले
अभियान को लेकर मीडिया कार्यशाला आयोजित , अभियान की सफलता में मीडिया की भूमिका पर हुई चर्चा

सासाराम।  सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के सहयोग से जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण विभाग द्वारा मंगलवार को सासाराम सदर अस्पताल स्थित पारामेडिकल कॉलेज में फाइलेरिया नियंत्रण के लिए संचालित किये जाने वाले सर्व जन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर  मीडिया कार्यशाला आयोजित की गयी. अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जाने वाले सर्व जन दवा सेवन कार्यक्रम की सूक्ष्म कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी.(रोहतास: फाइलेरिया उन्मूलन जिले)

कार्यशाला को संबोंधित करते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर के एन तिवारी ने कहा कि फाइलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में 7  से 20 जुलाई तक सर्व जन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा. इसके लिए जिले में 31 लाख, 80 हजार 296 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि 2 साल से अधिक सभी लोगों को फाइलेरिया की दोनों दवा खिलाई जाएगी. 2 साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर रूप से पीड़ित लोगों को यह दवा नहीं खिलाई जाएगी. उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने हेतु आशा एवं आँगनबाड़ी घर-घर जाकर लक्षित समुदाय को फाइलेरिया की दवा खिलाएगी. साथ ही आशा एवं आंगनबाड़ी यह सुनश्चित करेंगी कि उनके सामने ही लोग दवा का सेवन करें।(रोहतास: फाइलेरिया उन्मूलन जिले)
रोहतास: जिलाधिकारी ने प्रवेक्षण गृह का किया निरीक्षण
विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि  फाइलेरिया एक गंभीर रोग है जिसे फाइलेरिया की दवा सेवन से ही बचा जा सकता है. कभी-कभी फाइलेरिया के परजीवी शरीर में होने के बाद भी इसके लक्षण  सामने आने में वर्षों लग जाते हैं .इसलिए फाइलेरिया की दवा का सेवन सभी लोगों के लिए लाभप्रद है. उन्होंने बताया कि आम लोग खाली पेट दवा का सेवन नहीं करें. कभी-कभी खाली पेट दवा खाने से भी कुछ समस्याएं होती हैं . आम लोगों में फाइलेरिया की दवा सेवन के साइड इफ़ेक्ट के बारे में कुछ भ्रांतियाँ हैं  जिसे दूर करने की सख्त जरूरत है. फाइलेरिया की दवा सेवन से जी मतलाना, हल्का सिर दर्द एवं हल्का बुखार हो सकता है जो शरीर में मौजूद फाइलेरिया के परजीवी के मरने के ही कारण होता है. इसलिए दवा सेवन से किसी भी प्रकार का साइड इफ़ेक्ट मरीज के हित में ही है. दवा खाने से किसी भी प्रकार के साइड इफ़ेक्ट होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है.(रोहतास: फाइलेरिया उन्मूलन जिले)
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने मीडिया से अपील भी की.अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान में डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की गोलियाँ लोगों की दी जाएगी.2 से 5 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली एवं अल्बेंडाजोल  की एक गोली, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं अल्बेंडाजोल  की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं अल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी. अल्बेंडाजोल  का सेवन चबाकर किया जाना है.
अभियान को सफ़ल बनाने एवं जीविका एवं शिक्षा विभाग के साथ पीसीआई की अहम भूमिका होगी. जिले के सभी स्कूलों में अभियान को लेकर प्रभात फेरी के साथ प्रार्थना  सभा में इसके विषय में बच्चों को जागरूक किया जायेगा. जिले में गठित सहायता समूहों में जीविका कार्यकर्ता इस अभियान के विषय में महिलाओं को जागरूक करेंगी. साथ ही यह सुनश्चित कराएंगी कि अभियान में दवा का सेवन शत-प्रतिशत हो. कार्यक्रम में जिला सिविल सर्जन डॉ. के.एन तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. अरुण कुमार, केयर के डीटीएल दिलीप मिश्रा, चंदन प्रसाद एवं पीसीआई के जिला समन्वयक विकास चौहान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो