बक्सर: सात जुलाई को जिले के सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगेगा कोविड का टीका, महाअभियान के तहत जिले के सभी मध्य व उच्च विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी पर होगा टीकाकरण सत्र का संचालन

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 5, 2022

Buxer

बक्सर: सात जुलाई को

बक्सर। राज्य में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। जिसको देखते हुए जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा कोविड टीकाकारण के अभियान को तेज किया जा रहा है। इस क्रम में सात जुलाई को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के साथ साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर कोविड टीका देने के लिए सत्रों का संचालन किया जाएगा। ताकि, अधिक से अधिक लाभार्थी टीकाकरण के इस महा अभियान का लाभ उठा सकें। इस महाअभियान में लाभार्थी टीके के सभी डोज ले सकेंगे। यानि की जिन लोगों ने अब तब टीके की कोई भी डोज नहीं ली है, वे अपनी पहली डोज ले सकते हैं। साथ ही जिन लोगों ने टीके की पहली व दूसरी डोज ले ली है और उनका दूसरी और प्रीकॉशनरी डोज लेने का समय हो गया है, वे भी अपनी निर्धारित डोज ले सकते हैं। (बक्सर: सात जुलाई को)

गाजीपुर: अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में सपाइयों की मासिक बैठक हुआ संपन्न
12 से 14 और 15 से 17 साल के लाभुकों पर विशेष फोकस
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया, यह अभियान विशेषकर 12 से 14 और 15 से 17 साल के लाभुकों को देखते हुए चलाया जा रहा है। इस उम्र वर्ग के ज्यादातर बच्चे अभी टीका लेने से वंचित हैं। उन्होंने बताया, 12 से 14 साल के उम्र वर्ग में 92045 बच्चों को पहली डोज देने का लक्ष्य था। जिसमें अब तक 49209 बच्चों ने ही टीके की पहली डोज ली है। वहीं, दूसरी डोज के लिए 44870 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित है, जिनमें से अब तक 188832 ने ही अपना टीका लिया है। इसी प्रकार 15 से 17 साल के उम्र वर्ग के 148508 किशोरों को टीके की पहली डोज देनी थी, जिनमें 92893 आच्छादित हो सके हैं। वहीं, 92033 में से 64955 किशोरों ने टीके की दूसरी डोज ली है।(बक्सर: सात जुलाई को)
संक्रमण से बचाव के लिए प्रीकॉशनरी डोज जरूरी
डॉ. राज किशोर सिंह ने कहा, कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए टीके की प्रीकॉशनरी डोज बहुत जरूरी है। इसलिए 18 साल से ऊपर के सभी लाभार्थियों को प्रीकॉशनरी डोज देना का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया, जिले में अब तक कुल 2277037 डोज दिए गए हैं। जिनमें 1180269 पहली, 1040969 दूसरी और 55799 प्रीकॉशनरी डोज शामिल हैं। 18 से 45 साल के 661856 लाभार्थियों ने टीके की पहली, 590664 ने दूसरी और 16235 ने प्रीकॉशनरी डोज ले ली है। वहीं, 45 से 59 साल के 202027 लोगों ने टीके की पहली, 195863 ने दूसरी और 11420 ने प्रीकॉशनरी डोज ले ली है। इनके अलावा 60 से अधिक उम्र के 160171 ने पहली, 156291 ने दूसरी और 19411 लाभुक प्रीकॉशनरी डोज ले चुके हैं।
टीका लेकर पूरी करें अपनी जिम्मेदारी
‘जिले में लोगों को संक्रमण के प्रभाव से बचाने के लिए महाअभियान चलाया जाएगा। जिसमें शामिल होकर लोग अपना निर्धारित टीका लें और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा करें। टीका लेने से किसी भी प्रकार को खतरा नहीं है। लोगों को यह समझना जरूरी है कि अभी कोरोना संक्रमण के प्रसार की संभावना अधिक है। जिसमें नियमों का पालन करने के साथ टीका लेकर ही खत्म कर सकते हैं।’ – डॉ. जितेंद्र नाथ, सिविल सर्जन, बक्सर(बक्सर: सात जुलाई को)

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो