चंदौली: सैयदराजा में 13.50 लाख रुपये लूट कांड का खुलासा, पकड़े गए लुटेरे, बताया कैसे दिया घटना को अंजाम

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 3, 2022

Chandauli

चंदौली: सैयदराजा में 13.50

चंदौली। सैयदराजा स्थित स्टेट बैंक के बाहर से छह जून को पेट्रोल पंप कर्मचारी से हुई साढ़े तेरह लाख रुपये लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना को अंजाम देने वाले पांच अंतरराज्यीय लुटेरों को शनिवार को पुलिस ने नौबतपुर माडल शाप के पास से पकडा। सभी पड़ोसी राज्य बिहार के रहने वाले हैं। बदमाशों के पास से लूट में प्रयुक्त अपाचे बाइक, लूट केे साढ़े तीन लाख रुपये, एक पिस्टल, चार तमंचा बरामद हुए। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।(चंदौली: सैयदराजा में 13.50)

 

समस्तीपुर: लड़की ने लगाई डॉ पर शादी के झांसा देकर  यौन शोषण करने का आरोप

 

लुटेरों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पता चला कि नौबतपुर का पेट्रोल पंप संचालक सैयदराजा के भारतीय स्टेट बैंक में एक करोड़ रुपये जमा करने वाला है। चार जून को सभी ने पेट्रोल पंप से बैंक तक रेकी की। छह जून यानी घटना वाले दिन तीन बदमाशों रणवीर, गोलू और विकास को बैंक के बाहर मौजूद रहने को कहा गया। इनका काम पार्टी के आने की सूचना देना और विशेष परिस्थिति में मदद करना था। लूट को अंजाम देने की जिम्मेदारी गैंग के सरगना अभिनेष पांडेय और पिंटू यादव की थी। मुख्य पार्टी को कवर करने का काम अनिल, पवन और राहुल को दिया गया।(चंदौली: सैयदराजा में 13.50)

 

 

सिधना मोड़ पर मौजूद रहकर रास्ता दिखाने की जिम्मेदारी प्रभु यादव और भोला यादव को दी गई। घटना वाले दिन नई अपाचे गाड़ी पिंटू यादव चला रहा था। अभिनेष पीछे बैठा था। पेट्रोप पंप कर्मी जैसे ही पैसे लेकर बैंक पहुंचा पहले से मौजूद तीनों बदमाशों ने इशारा किया। अभिनेष पिस्टल लेकर पहुंचा और कर्मचारी पर फायर झोंक कर रुपये से भरा बैग छीन लिया। पिंटू यादव पहले से ही बाइक स्टार्ट किए हुए था। दोनों बदमाश बिहार की ओर भाग निकले।(चंदौली: सैयदराजा में 13.50)

 

बाद में बैंक के बाहर मौजूद तीनों बदमाश काले रंग की अपाचे से भाग निकले। इसके पहले सभी ने कुदरा बिहार में सोनार को गोली मारकर लूट की थी। बदमाशों ने बताया कि सभी लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे और हर घटना के लिए अलग-अलग लीडर चुनते थे। सैयदराजा घटना का लीडर अभिनेष था।

 

जब पुलिस ने इन्हें पकड़ा तो ये लूट के रुपये का बंटवारा करने को एकत्रित हुए थे। पुलिस के हत्थे पकड़े गए लुटेरों में अभिनेष पांडेय उर्फ छोटू निवासी सिगठी थाना भभुआ बिहार, पवन जायसवाल निवासी डुमरकोन थाना चैनपुर, अनिल जायसवाल निवासी डुमरावा थाना अघौरा, रणवीर सिंह निवासी खमदौरा थाना दुर्गावती और पिंटू यादव निवासी वनधा थाना अघौरा शामिल है|

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो