बलुआ पुलिस ने अंतरराज्जीय एटीएम चोर को किया गिरफ्तार

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

June 30, 2022

अंतरराज्जीय एटीएम चोर को

चहनियां (चन्दौली)। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुधवार की रात्रि को बलुआ थाना प्रभारी राजीव सिंह के नेतृत्व में घेराबंदी कर सराय पुलिया के पास से अंतरराज्जीय एटीएम कटर गिरोह के एक सरगना को गिरफ्तार कर उसे विभिन्न धाराओं में निरुद्ध कर आवश्यक कार्रवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद 315 बोर का कट्टा, एक बिना नम्बर की ट्रक, एक स्कार्पियो, एक अदद लॉक कटर, एक अदद गैस कटर, चार ऐड नम्बर प्लेट, एक अदद गैस सिलेंडर, एक अदद पेचकश, एक अदद छेनी, एक अदद रम्बा, एक अदद सलाई रिंच, एक अदद रिंच, दो अदद मोबाईल, दो अदद खोखा तथा दो अदद मिस कारतूस बरामद हुए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एटीएम काटकर पैसे लूटने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर बलुआ थाना प्रभारी द्वारा सराय टेढ़ी पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी बलुआ पुल के उस पर से एक ट्रक आती हुई दिखाई दी। जिसे टार्च के इशारे और हाथ से पुलिस द्वारा रूकने का संकेत किया गया। जिस पर ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने लगा। कुछ दूर तक पीछा करने पर ट्रक से दो व्यक्ति कूदकर भागने लगे। उसमें से एक व्यक्ति रात के अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा जबकि दूसरा पुलिस को लक्ष्य करके बराबर फायरिंग कर रहा था। जिसे बार बार ऐसा न करके सिरेन्डर करने को पुलिस ने कहा किंतु वह नहीं माना। कुछ समय के बाद उसका 315 बोर का कट्टा छिटककर गिर गया और वह पकड़ा गया।

 

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम अयूब खान पुत्र हुरमत खान ग्राम चांदुकि कोतवाली अलवर सदर राजस्थान बताया। अभियुक्त पर मु.अ. सं. 155/2022 धारा 401/411/420/467/468/471/307 और 3/2022 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और दूसरे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दु जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी बलुआ राजीव सिंह, एसआई अभिनव गुप्ता, का. मोहित शर्मा, हेका. प्रदीप सिंह प्रथम और हेका. जिलाजित सरोज शामिल थे।

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

 

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो