लाखों-करोड़ों का नल जल योजना से लोगों को नहीं मिल रहा है शुद्ध पानी

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

May 27, 2022

नल जल योजना
कटिहार : नल जल योजना एक महात्वाकांक्षी योजना है, देखने को तो बहुत ही अच्छा गाँव का शोभा बढ़ाने वाला मगर जिस उद्देश से बनाया गया है. बलरामपुर प्रखण्ड के कमरा पंचायत मेंउस के लिए कुछ भी नहीं.
 इस पंचायत के वार्ड नंबर 3,4,5,7,10 और 12 का हाल देखा तो यहां सिर्फ नाम मात्र का टंकी लगाया गया है. लेकिन लोगों को एक बूंद शुद्ध पानी नहीं मिला. बल्कि पाइप का पानी लीकेज होकर घर आँगन में नाला की तरह पानी बह जाता है और लोग इस से परेशान हैं.लोगों ने बताया कि पानी तो पीने लायक नहीं है नहीं कपड़ा धोने लायक, सिर्फ शौचालय जाने के लिए उपयोग होता है तो कभी ऐसे ही बह जाता है.
पानी शुद्ध नहीं मिलने का कारण भी जान लीजिए शुद्ध पानी के लिए एक मशीन होता है. उसमे केमिकल डालना पड़ता है लेकिन अधिकांस मशीन नकली होने के कारण बंद प़डा है तो किसी को ठीक करने के नाम पर उठा लिया गया है. वही केमिकल भी नहीं डाला जाता, जिससे पानी शुद्ध नहीं होता,इसके अलावा पानी टंकी के ऊपर अधिकांश टंकी मे आज तक ढक्कन भी नहीं लगाया, जहां कचरा और पक्षी का टाटी भी गिरता रहता है. यही नहीं ठेकेदार ने निम्न क्वालिटी का पाइप लगाया जिससे हर जॉइन पर पाइप लीकेज होते रहता है और घर आँगन हमेशा किचड होता है.
नल जल योजना का टंकी को देख भाल करने के लिए प्रत्येक टंकी मे एक स्थानीय व्यक्ति को जिम्मेदारी दी गई और कहा गया कि आपको प्रति माह 3000 रुपये दिया जाएगा . लेकिन एक साल में इस पंचायत के किसी भी व्यक्ति को पैसा आज तक नहीं मिला. वही इस योजना का एक ये भी राज है कि इस योजना में पाइप लगाने से लेकर टंकी लगाने तक कई ठेकेदार और पेटी ठेकेदार  होते हैं. जिससे अधिकांश काम गुणवत्ता हीन किया गया है .
वार्ड नंबर 7 का ये टंकी में  पिछले एक साल पहले ही निर्माण कार्य पूरा हुआ लेकिन नकली काम के कारण लगता है. अब गिरा तब गिरा . वही स्थानीय लोग इसकी शिकायत करने पर उन्हें बार बार धमकी दी गई, कुछ बोलों तो केश करने की धमकी दी जाती है .फ़िलहाल यहां के 10000 से अधिक लोग शुद्ध पानी की एक एक बूंद को तरस रहे हैं, संबंधित कर्मचारी या स्टाफ को फोन करने पर लोगों का फोन नहीं उठाया जाता
वही प्रखण्ड मुख्यालय में बीडीओ और अन्य अधिकारी को शिकायत करने पर कहते हैं कि हमे इसके बारे में कुछ पता नहीं लोगो का कहना है कि आम लोगों को शुद्ध पानी भले ही ना मिला हो लेकिन ठेकेदार मालामाल हो रहे हैं, लेकिन सरकार का करोड़ों से लोगों को अगर फायदा ना हो तो सरकार को भी इस ओर त्वरित कार्रवाई करना चाहिए. लोगों ने सरकार के उच्चाधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है.

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो