रोहतास: डेहरी को जिला और नगर निगम बनने की संभावना बढ़ी, कैट और डेहरीयांश ने तेज किया जिला बनाने का मुहिम

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

May 21, 2022

Rohtas

रोहतास: डेहरी को जिला

रोहतास: कई वर्षों की संघर्ष जो अब भी जारी है दिनांक 19/05/2022 को माननीय उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद से मुलाकात के बाद डेहरी को जिला एवं नगर निगम बनाने के लिए कैट अध्यक्ष बबल कश्यप एवं डेहरीयंस के सदस्यों ने संयुक्त ज्ञापन सौंपा. उक्त ज्ञापन सौंपने के बाद वार्तालाप के दौरान कहा गया की डेहरी अनुमंडल के वर्तमान में पांच ब्लॉक जो की क्रमशः नौहट्टा,रोहतास, तिलौथु, डेहरी एवं अकोढ़ीगोला है इसमें तीन ब्लॉक जोड़कर नासरीगंज, काराकाट एवं गोराडी को मिलाते हुए एक नया जिला बनाया जाए. क्यूंकि आबादी एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से डेहरी पूरे बिहार में क्रमशः 18 वे एवं 11 वें स्थान पर खड़ा होता है.(रोहतास: डेहरी को जिला)

Read Also: कैमूर: पुलिस को देख शराब लदी डीसीएम ट्रक को बीच सड़क पर खड़ी कर चालक हुआ फरार
आज के परिपेक्ष्य में अगर उपरलिखित ब्लॉक को मिलाते हैं तो आबादी करीब 20 लाख के पास पहुँचती है, इसके साथ ही साथ डेहरी आयोजन क्षेत्र की आबादी 3.5 लाख के करीब है जोकि पूरे बिहार में इकलौता ऐसा शहर है जो इतनी आबादी के बावजूद जिला मुख्यालय नहीं है जिला बनने की हर अहर्ताओं को पूरा करते हुए नगर क्षेत्र में रोहतास जिला के प्रमुख विभागों के मुख्यालय अवस्थित हैं. जैसे- पुलिस महानिरीक्षक शाहाबाद, पुलिस अधीक्षक रोहतास, श्रम अधीक्षक एवं नियोजन रोहतास, सिंचाई विभाग का प्रमंडलीय कार्यालय, बी.एम.पी – 2 कमान्डेंट इन सभी प्रमुख कार्यालय के अलावे अन्य मुख्य कार्यालय भी उप्लबध हैं. जो इस बात की गवाही चीख चीख कर देता है की डेहरी जिला मुख्यालय बनने की सारी मापदंड को पूरा भी करता है.(रोहतास: डेहरी को जिला)
गौरतलब है कि बिहार सरकार ने विगत दिनों बिहार में कुछ नए जिले बनाने के संकेत भी दिए हैं जिसके लिए सरकार ने एक कमेटी भी बनाई गई है जिस कमेटी के अध्यक्ष बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री श्री तारकेश्वर प्रसाद है सभी बातों को विस्तार से माननीय उपमुख्यमंत्री को सदस्यों ने बताया जिस पर उनकी भी सहमति थी. उन्होंने भी इस बात पर अपनी सहमति जताई की डेहरी को जिला और नगर निगम दोनों बनना चाहिए और जिस पर आगे काम भी बढ़ चुका है बहुत जल्द डेहरी वासियों के लिए कोई अच्छी खबर आने की उम्मीद भी है. माननीय उपमुख्यमंत्री को नए जिला के प्रस्तावित नक्शे और इस जिला के निर्माण के बाद डेहरी और इसके आसपास के इलाकों में कैसे विकास होगा इसके बारे में भी विस्तार से बताया गया जिससे वह बहुत प्रभावित भी हुए. माननीय उपमुख्यमंत्री ने जल्द डेहरी दौरे का आश्वासन भी दिया है.
आंकड़ों की निगाह से देखें तो बिहार की 21 शहरो से बड़ा शहर है डेहरी इसके अलावे रोहतास का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण प्रशासनिक व्यवस्था भी दक्षिणी सुदूर क्षत्रों तक जो की नक्सली प्रभावित इलाका है आज तक कई सुविधाओं से वंचित है तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के पालिसी के तहत जो पुरे बिहार से राजधानी पटना पहुँचने के लिए जो समय निर्धारित है उससे से भी कई इलाके सडक मार्ग से वंचित हो जाते हैं इन सारी परेशानियों को देखते हुए अगर रोहतास से काटकर डेहरी को जिला बनाया जाता है तो इस क्षेत्र का विकास बहुत ही तीव्र गति से होगा जो की आज के समय की मांग है जो की पिछले 20 वर्षो से लाबित है. इस मुलाकात के दौरान प्रदेश कैट अध्यक्ष अशोक वर्मा, शाहाबाद कैट अध्यक्ष बबल कश्यप, पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा रमन सिंह एवं डेहरीयंस के तरफ से पवन कुमार मिश्र, सोनू गुप्ता, आकाश कुमार, राहुल चौधरी, दीपक कुशवाहा, अंजय कुमार, इंद्रजीत कुमार, धनंजय शर्मा, मयंक शेखर, चंदन तिवारी मौजूद थे इस पर पुरे नगर वासियों में ख़ुशी की लहर दौड़ उठी है.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो