रोहतास: प्रमुख पति और उप प्रमुख पति द्वारा मनरेगा भवन में मारा गया ताला, घंटों देर तक लेखापालक रही अंदर बंद

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

May 20, 2022

Rohtas

रोहतास: प्रमुख पति और

रोहतास: शिवसागर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में प्रमुख पति और उप प्रमुख द्वारा ताला लगाने की खबर सामने आई है. मनरेगा विभाग से नाराज पंचयात समिति के सदस्यों ने उपप्रमुख विनय सिंह और प्रमूख पति राजू बैठा के नेतृत्व में कार्यालय में ताला जड़ दिया और योजनाओ पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया. इस हंगामा मे प्रखंड मनरेगा लेखापाल सीमा कुमारी को लगभग 4 घंटे तक कार्यालय में कैद रहना पड़ा।स्थानीय पुलिस की मदद से शाम पांच बजे के करीब कार्यालय का ताला खोला गया जिसके बाद मनरेगा के कर्मचारियों ने अपना कार्य शुरू किया. (रोहतास: प्रमुख पति और)

उपप्रमुख विनय सिंह ने 5 प्रतिसत कमीशनखोरी का लगाया आरोप
नये पंचयात समिति और प्रमूख के गठन होने के बाद से ही पंचयात समिति सदस्यों का मनरेगा विभाग से विवाद चल रहा है. जिसको लेकर विनय सिंह ने कहा कि मनरेगा लेखापाल सीमा कुमारी सभी योजनाओ पर 5 प्रतिसत कमीशन देने की बात कहती है. लेकिन पंचायत समिति के सदस्य इस बात को लेकर मनरेगा विभाग की मनमानी का विरोध करता है. उंन्होने कहा कि आज का तालाबंदी इसी विरोध को लेकर था. उंन्होने कहा कि लेखपाल द्वारा मुखिया से कमीशन ली जाती है जिससे उन्हें पेपेन्ट को लेकर कोई भी दिक्कत नही है. वही पंचयात समिति के सदस्यों को परेशान किया जाता है.(रोहतास: प्रमुख पति और)
रोहतास: प्रमुख पति और
लेखापाल सीमा पांडे ने बंधक बना कर गाली गलौज करने का लगाया आरोप
 वही प्रखंड मनरेगा लेखापाल सीमा कुमारी ने आरोप लगाया कि पंचयात समिति के सदस्यों द्वारा सभी उपस्थित कमर्चारियों को जबरन कार्यालय से बाहर निकाला गया और सरकारी काम मे बाधा पहुचाया गया. वही उंन्होने कार्यालय में रहकर कार्य करने की बात कही तो उन्हें ताला जड़ कर बंधक बनाया गया. इस बीच मनरेगा पीओ की अनुपस्थिति में उनको गाली दी गई और आपतिजनक कमेटी बोले गये. उंन्होने कहा कि सोनहर पंचयात के वीडीसी महेंद्र बिंद दौरा भद्दी और गंदी गालियां दी गई. उंन्होने कहा कि पहले भी महेन्द्र बिंद द्वारा कार्यालय में शराब के नशे में आकर उनके साथ गाली गलौज और अभद्र भासा का इस्तेमाल किया गया है. उंन्होने कहा कि बिना आधार के उनके ऊपर दबाव बनाकर अवैध तरीके से योजना पर काम करने की कोशिश की जा रही है. साथ ही महिला के साथ सरकारी कार्य करते समय प्रताड़ित किया जा रहा है. सीमा कुमारी ने कहा कि शिवसागर प्रखड की प्रमूख एक महिला है उसके बाद भी इनके द्वारा महिला कर्मचारी को प्रताड़ित किया जाता है. प्रमूख प्रेम लता देवी किसी भी बैठक मे शामिल नही होती है बल्कि उनके जगह पर पति राजू बैठा और उपप्रमुख विनय सिंह प्रतिनिधित्व करते है।जो नियमानुसार उचित नही है. उंन्होने कहा कि उनके पास मेरे खिलाफ कोई भी सबूत है तो वो उच्चाधिकारियों को देकर कार्यवाही करवा सकते है. लेकिन निराधार आरोप लगाकर मनमानी काम नही करा सकते.
मनरेगा पीओ ने कहा कि पुरे मामले को दिखते होए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी
प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी इलताफ हुसैन ने कहा कि उनकी गैरमौजूदगी मे प्रमूख पति,उपप्रमुख और पंचयात समिति सदस्यों द्वारा जो भी हंगामा किया गया, कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर जबरन कार्यालय से बाहर किया गया है. इस मामले लेकर स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. खासकर महिला लेखपाल सीमा कुमारी के साथ कार्य के दौरान गाली गलौज के साथ अभद्र टिप्पणी की गई है उसकी भी शिकायत की जाएगी. सरकार का जो तौर तरीके है उसी को लेकर योजना और राशि पारित की जाती है. वही ऑफिस खुलने के बाद कार्यालय में रखे कागज पत्र को इधर उधर फेक दिय गया था. इस मामले को लेकर बड़ी अधिकारी को भी सूचना दे दी गई है.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो