बेगूसराय: नेतरहाट स्कूल के पूर्वर्ती छात्र संगठन एवं एबीवीपी के संयुक्त प्रयास से दामोदरपुर उच्च विद्यालय में लगा सेनेटरी पैड की मशीन

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

May 20, 2022

Begusarai

बेगूसराय: नेतरहाट स्कूल के

 ग्रामीण भारत की महिलाओं एवं लड़कियों के लिए वरदान है नोवा का संगिनी प्रोजेक्ट: एबीवीपी

बेगूसराय: शहर से कोसों दूर  देहात के एक गांव  दामोदरपुर उच्च विद्यालय में नेतरहाट विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र संगठन नोवा और एबीवीपी के संयुक्त प्रयास से सेनेटरी पैड की मशीन लगाई गई. नेतरहाट स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र संगठन नोवा ने संगिनी प्रोजेक्ट के तहत सभी गांव में इस मशीन को स्थापित करने का अभियान का गोद लिया है. बेगूसराय जिले में विद्यार्थी परिषद इसे प्रमुखता के साथ फैला रही है. इसी क्रम में दामोदरपुर उच्च विद्यालय में भी इस पैड की वेंडिंग मशीन का लोकार्पण वृहस्पतिवार को  पंजाब नेशनल बैंक के पदाधिकारी सौरभ कुमार, विद्यालय के प्रधान राजीव कुमार, शिक्षिका किरण कुमारी, जागो गांव के निदेशक सोमेश चौधरी, एबीवीपी के अविगत कुमार, नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.(बेगूसराय: नेतरहाट स्कूल के)

इस अवसर पर 200 की संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं.  जिन्हें संबोधित करते हुए नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अविगत कुमार ने कहा कि नेतरहाट विद्यालय का यह कदम ग्रामीण भारत के छात्राओं एवं महिलाओं के लिए एक वरदान है. जिस दर्द को हमारी कई महिला पीढ़ी झेली है आज खुले मंच से उस दर्द के निवारण का मार्ग प्रशस्त हो रहा है. इसके लिए नेतरहाट स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र संगठन के विकास रंजन जी, ओम प्रकाश जी, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा जी, सौरव जी सभी धन्यवाद के पात्र हैं. इन्होंने कहा कि भारत माता का असली दर्शन ग्रामीण भारत में होता है. जिस गांव की 70% महिला आबादी सेनेटरी पैड के नाम से अपरिचित है वहां पर इस प्रोजेक्ट को स्थापित कर हमने इतिहास बनाया है.(बेगूसराय: नेतरहाट स्कूल के)

Read Also: समस्तीपुर: रोसड़ा शहर में एक साथ 3 बाइकों की चोरी से हड़कंप

विद्यालय के प्रधान राजीव कुमार एवं जागो गांव के निदेशक सोमेश चौधरी ने कहा कि हम सभी इस बात से अवगत है कि मासिक धर्म से जुड़ी हुई 70% बीमारियां केवल गलत सेनेटरी पैड के प्रयोग के कारण होती है, फिर भी भारतीय समाज की 36% महिला ही इस पैड का प्रयोग कर रही है जो भारत जैसे विकासशील देश में महिला स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी है. इसलिए हम स्वास्थ्य वर्धक सेनेटरी पैड का प्रयोग कर एक सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका अदा करें.
पंजाब नेशनल बैंक के पदाधिकारी सौरव कुमार ने कहा कि आज जिस मशीन का लोकार्पण इस सुदूर गांव में हुआ है, हम बहुत खुश हैं क्योंकि हमें ऐसा महसूस हो रहा है कि हमारा प्रोजेक्ट अब अपने मूल लक्ष्य की ओर बढ़ गया है. जिस गांव में आज भी कनेक्टिविटी बेहतर नहीं है. 95% बच्चे सरकारी स्कूलों में अध्यनरत है. वहां पर इस मशीन का लोकार्पण कर हम गौरवान्वित हो रहे हैं. साथ ही यहां के स्थानीय समाज से इस प्रोजेक्ट में सहयोग की अपेक्षा भी कर रहे हैं. इस अवसर पर शिक्षक अशोक कुमार रजक एवं गौरव कुमार ने उपस्थित छात्राओं को इस मशीन के कार्य करने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्हें इस प्रोजेक्ट को अपने घरों एवं समाज में फलीभूत करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर कई छात्राओं ने ₹1 का सिक्का डालकर सेनेटरी पैड भी प्राप्त किए. मौके पर शिक्षिका नूतन कुमारी,  विमल कुमारी, शिक्षक सुनील चौरसिया, एबीवीपी कार्यकर्ता विवेक कुमार, विक्रांत कुमार, हरीनाथ, गोलू सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थे.

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो