रोहतास: थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव से शादी की नीयत से एक नाबालिग युवती का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर युवती की मां ने नौहट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दो मई को युवती नौहट्टा बैंक में रुपये की निकासी करने गई थी. रास्ते से ही शादी की नीयत से अजय कुमार, अनवर अंसारी, मुन्ना उर्फ इरफान अंसारी, गीता देवी, उमा कुंअर व पप्पु चंद्रवंशी ने अपहरण कर लिया. रिश्तेदारों व संपर्कियों के घर पता करने के बाद जब पता नहीं चला तो रविवार को अपहृत युवती की मां ने नौहट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. नौहट्टा थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.(जबरन शादी की नीयत) (जबरन शादी की नीयत)

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

























