हाजीपुर: केन्द्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन की ‘दस्तक‘ योजना के तहत पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा भारती शर्मा के नेतृत्व में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. आज स्लम क्षे़त्रों में रहने वाली महिलाओं के बीच सेनिटरी पैड का वितरण किया गया और उसके उपयोग के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई. इस अवसर पर संगठन की सचिव सीमा गोयल उपस्थित थीं.

ज्ञातव्य है कि केन्द्रीय महिला कल्याण संगठन, रेलवे बोर्ड, द्वारा कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए पर्यावरण के अनुकूल कम मूल्य के सैनेटरी पैड के वितरण हेतु लाभ-हानि रहित मूल्य पर सैनेटरी पैड उपलब्ध कराने के उदेश्य से ‘दस्तक‘ योजना बनायी गयी है, जो कि काफी लोकप्रिय है.(पूर्व मध्य रेल महिला)
संगठन की अध्यक्षा भारती शर्मा एवं सचिव सीमा गोयल द्वारा औरफेनेज में रहने वाली अनाथ लड़कियों हेतु पुस्तकें, स्कूल ड्रेस, जूता, मोजा एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं भेंट की गई. इसके साथ ही मद्दयानंद अनाथालय, दानापुर के बच्चों हेतु पुस्तकें, स्कूल ड्रेस, जूता, मोजा इत्यादी वस्तुएं भेंट की गई.


























