दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मेगा जांच शिविर का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

April 8, 2022

Patna

दिव्यांग बच्चों का चयन

हौसलों से कभी दिव्यांग न हों, जिंदगी के सफर में आप भी किसी से कम नहींः मंगल पांडेय

पटना। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर दिव्यांगजनों के लिए पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्रा खेल परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर हेल्थ फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने किया। इस अवसर पर श्री पांडेय ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई दिव्यांगजनों को देखा है। जिनके हौसलों में कभी कमी नहीं रही। इस वजह से आज कई दिव्यांग विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर पदस्थापित हैं। (दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण)

 

दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण

 

कोई दिल से दिव्यांग न हो हौसलों से दिव्यांग न हो: मंगल पांडेय

कैंप में करीब डेढ़ हजार दिव्यांगों ने अलग-अलग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों से उचित जांच करा परामर्श भी लिया। श्री पांडेय ने अपने संबोधन के दौरान सर्वप्रथम देश एवं प्रदेशवासियों के अलावे उपस्थित सभी लोगों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोई दिल से दिव्यांग न हो हौसलों से दिव्यांग न हो। ऐसे सभी परिवारों से निवेदन करना चाहता हूं कि यदि आपके परिवार में कोई दिव्यांग हों, तो आप उनके हौसलों को कम न होने दें। स्वास्थ्य विभाग समेत बिहार सरकार के कई अन्य विभागों से मिलने वाली योजनाओं का लाभ लें। उनकी ताकत को कम न आंके। उन्हें आगे बढ़ने में मदद प्रदान करें, ताकि उनका भी विकास हो सके। आज जिस प्रकार से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी कार्य कर रहे हैं। वह इस बात का गवाह है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। आम आदमी की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से कार्य कर रहा है। (दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण)

 

स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय
Read Also: मोटर चोर गिरोह के सरगना सहित सभी चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 1 बाइक सहित 21 मोटर पंप बरामद

स्वास्थ्य विभाग का लोगों को जीवन को सुखमय बनाने की दिशा में अनवरत प्रयास जारी है

स्वास्थ्य विभाग का लोगों को जीवन को सुखमय बनाने की दिशा में अनवरत प्रयास जारी है। इसी क्रम में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन आज राजधानी में हो रहा है। इसके अलावे बक्सर व भोजपुर में भी आज ऐसे आयोजन हुए हैं। इसके पूर्व भी मुजफ्फरपुर, मुंगेर, नालंदा व पूर्णिया में 5 अप्रैल को ऐसे कार्यक्रम हुए। सभी जगहों पर लगभग सात हजार से अधिक दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें यूडीआईडी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए गये। श्री पांडेय ने कहा कि इस कैंप का उद्देश्य है कि ऐसे आयोजन में उन दिव्यांगजनों को आमंत्रित करें, जो भविष्य में खिलाड़ी भी बन सकते हैं। जो भविष्य में पैराओलंपिक में भारत व बिहार का नेतृत्व कर नाम रौशन कर सकें। पूर्व में भी कई दिव्यांग खिलाड़ियों ने देश का नाम रौशन किया है। समाज में कई दिव्यांगजन हैं, जो खेल की दुनिया में नाम रौशन कर सकते हैं। उन्हें बिहार सरकार से मिलने वाली मदद प्रदान करनी है। ऐसे आयोजनों से उन्हें तराशने का अवसर मिलता है। दो वर्षों से कोरोना महामारी की वजह से खेल पर भी असर पड़ा। दिव्यांगजनों को भी कई कठिनाइयों से जूझना पड़ा। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया कि इस प्रकार के कैंप से उन्हें दोबारा एक मंच मिल सके और वह खेल के मैदान तक पहुंचे।

 

 

कार्यक्रम में पटना की सिविल सर्जन डॉ. विभा रानी, आईजीआईएमएस के कार्यकारी निदेशक डॉ विभूति प्रसन्न सिन्हा, आईजीआईएमएस के अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल, एलएनजेपी निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा, श्री उत्तम ज्योति नारायण, नोडल पदाधिकारी, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, कार्यक्रम समन्वयक एवं पूर्व निःशक्तता आयुक्त शिवाजी और पीडब्लूडी संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र समेत कई अन्य डॉक्टर्स मौजूद उपस्थित थे।

 

 

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो