जिले में 1855 केंद्रों पर सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के दूसरे चक्र की होगी शुरुआत 

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

April 3, 2022

Rohtas

सासाराम। कोरोना संक्रमण की वजह से स्वास्थ के कई कार्यक्रम पर असर देखा गया। लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए जिला स्वास्थ समिति के सभी विभागों को कोरोना संक्रमण अभियान में लगाया गया था ताकि लोगों को इस महामारी से बचाया जा सके। इस दौरान लगभग 2 वर्षों तक गर्भवती महिलाओं का नियमित जांच के साथ-साथ 0-23 माह के बच्चों का नियमित टीकाकरण पर भी असर देखा गया। ऐसे में इन सभी अभियानों को सुचारू बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाकर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उसी के तहत राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान को जिले के 1855 केन्द्रों पर चलाकर नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण का दूसरा चक्र 4 अप्रैल से आयोजित की जाएगी इसको लेकर जिला स्वास्थ समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अभियान के तहत 12 जानलेवा बीमारी टीवी, हेपेटाइटिस बी, पोलियो, गलघोटू, काली खांसी, टेटनस, इनफ्लुएंजा, निमोनिया, खसरा, रूबेला, जापानी इंसेफेलाइटिस तथा रोटावायरस डायरिया से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा।

सघन मिशन इंद्रधनुष 1855

1855 सत्रों का होगा आयोजन

सघन इन्द्रधनुष मिशन अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 0-23 माह के कुल 17380 शिशु तथा 2902 गर्भवती महिलाओं को लक्षित किया गया है। इसके लिए जिले में 1855 सत्रों का आयोजन करके इस अभियान के तहत उन्हें टीकाकरण किया जाएगा । कोरोना संक्रमण काल के दौरान नियमित टीकाकरण से लोग वंचित हो चुके थे। ऐसे में सर्च अभियान चलाकर लोगों को चिन्हित किया गया और सघन मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से उन्हें टीकाकृत किया जा रहा है। इस अभियान में डब्लूएचओ के साथ-साथ यूनिसेफ एवं केयर इंडिया की टीम के अलावा आईसीडीएस विभाग भी सहयोग कर रहा है।

 

(यह भी पढ़ें) एनएच2 के किनारे नाले में मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव ,जांच में जुटी पुलिस

 

अभियान को लेकर तैयारी पूरी: डीआईओ

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर आरकेपी साहू ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्तर के स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में कोई भी बच्चा या महिला छूटे नहीं इसके लिए विशेष ख्याल रखा जा रहा है। डॉ साहू ने बताया कि इस अभियान में कोल बस्ती के साथ ईट भट्ठा पर काम करने वाले, गिट्टी तोड़ने वाले मजदूर, स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों के साथ साथ पहाड़ी एवं दुर्गम इलाकों में बसे गांव एवं बस्तियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही साथ लोगो। को जागरूक करने का लिए सामुदायिक स्तर पर कार्यक्रमो का आयोजन भी किया जा रहा है।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो