बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा पर सियासत तेज

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

February 18, 2026

बिहार में शराबबंदी कानून

बिहार में वर्ष 2016 से लागू शराबबंदी कानून को लगभग दस साल पूरे होने वाले हैं। इसी बीच एक बार फिर इस कानून की समीक्षा को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सदन में एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद द्वारा शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग उठाए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है।

माधव आनंद ने सदन में कहा कि शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद जेडीयू ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए हर कानून की समय-समय पर समीक्षा होती है और शराबबंदी कानून की भी समीक्षा होती रही है। जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने बिना नाम लिए कहा कि समीक्षा की आड़ में अगर कोई ढिलाई या कानून को समाप्त करने की बात करना चाहता है तो यह संभव नहीं है। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी को मजबूती से लागू किया है और आगे भी इसे लागू रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कुछ लोग अन्य राज्यों की स्थिति से तुलना कर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने शराबबंदी कानून को पूरी तरह विफल बताया। उनका आरोप है कि बिहार में शराब की अवैध होम डिलीवरी हो रही है और शराब माफिया को संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी के कारण नई पीढ़ी ‘सूखे नशे’ की ओर बढ़ रही है, जो चिंताजनक स्थिति है।

इस मुद्दे पर आरजेडी ने भी सरकार को घेरा है। पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि शराबबंदी की पोल अब सत्ता पक्ष के विधायक ही खोल रहे हैं। उन्होंने जहरीली शराब से हुई मौतों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से जवाब देने की मांग की। कांग्रेस ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पुलिस अवैध शराब की बिक्री रोकने में असफल रही है। कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि यदि पुलिसकर्मियों की जांच हो तो कई तथ्य सामने आ सकते हैं।

दूसरी ओर, बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि शराबबंदी कानून सदन में सभी दलों की सहमति से लागू किया गया था और यह आगे भी लागू रहेगा। फिलहाल, शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग ने बिहार की राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है, जहां सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं।

35 रुपये में एक्स-रे, 17 रुपये में किडनी जांच: खान सर ने अब शुरू की सबसे सस्ती स्वास्थ्य सेवा

 

 

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो