झारखंड हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनाक ने संभाला पदभार

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

January 9, 2026

न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनाक

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनाक ने शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट के 18वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ग्रहण की। लोक भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी और न्यायिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

न्यायमूर्ति सोनाक की नियुक्ति की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने पिछले महीने की थी। इससे पहले वे बंबई हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। आठ जनवरी को झारखंड हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कार्यभार संभाला। झारखंड आगमन पर गुरुवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था।

न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनाक को 21 जून 2013 को बंबई उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वे 27 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष होती है, जबकि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु तक पद पर रहते हैं।

लालू प्रसाद यादव परिवार को बड़ा झटका, नौकरी के बदले जमीन घोटाले में आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

न्यायमूर्ति सोनाक का जन्म 28 नवंबर 1964 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोवा के पणजी स्थित डॉन बॉस्को स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद धेम्पे कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से बीएससी और एमएस कॉलेज ऑफ लॉ, पणजी से एलएलबी की डिग्री हासिल की। इसके अलावा उन्होंने जेवियर सेंटर ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च से पुर्तगाली भाषा में डिप्लोमा भी किया है।

अक्टूबर 1988 में वे महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए थे। अपने लंबे कानूनी करियर में उन्होंने केंद्र सरकार के लिए अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता, राज्य सरकार के लिए विशेष अधिवक्ता और विभिन्न निगमों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान की हैं। उनके मुख्य न्यायाधीश बनने से झारखंड की न्यायिक व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN

देश-विदेश

चारा घोटाले में बड़ा कदम: बिहार सरकार करेगी 950 करोड़ की रिकवरी

बिहार के चर्चित चारा घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। राज्य सरकार अब इस मामले में 950 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कोर्ट जाने की

और पढें »

अप्रैल में बिहार को 22 कोच वाली नई अमृत भारत ट्रेन मिलेगी, जो इस रूट पर चलेगी।

बिहार को अप्रैल 2025 में 22 कोच वाली नई अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। संभावना है कि 14 अप्रैल से सहरसा और नई दिल्ली के बीच

और पढें »

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव: पटना से दिल्ली जा रही ट्रेन पर हमला, यात्रियों में हड़कंप

पटना से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई है। यह घटना बिहार के बक्सर जिले के पास हुई, जब अज्ञात असामाजिक

और पढें »

बिहार: मोतिहारी में बेटे ने माता-पिता की हत्या की,सौतेली मां से थी नाराजगी |

बिहार के मोतिहारी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता और सौतेली मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से

और पढें »

रांची: आयुष्मान योजना में 1 करोड़ रुपये की हेराफेरी, अस्पताल के सीनियर अफसर पर केस दर्ज

रांची स्थित ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव टीपीए, कामख्या दुबे, पर आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.10 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगा है। इस मामले में अस्पताल

और पढें »

खेल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

राजगीर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सरकार ने दी मंजूरी

पटना: बिहार सरकार ने खेल विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। राजगीर (नालंदा) में प्रस्तावित राज्य खेल अकादमी-सह-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आंतरिक असैनिक और विद्युतिकरण कार्य

और पढें »

CSK vs RCB लाइव: क्या 17 साल बाद चेन्नई में जीतेगी बेंगलुरु?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज, 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, जिसे चेपॉक स्टेडियम

और पढें »

श्रेयस अय्यर ने IPL में निस्वार्थ 97* रन की पारी से की शानदार शुरुआत, ROKO की राह पर अग्रसर… क्या टीम इंडिया को व्हाइट-बॉल क्रिकेट में नया सुपरस्टार मिल गया है?

श्रेयस अय्यर ने IPL में अपनी निस्वार्थ 97* रनों की पारी के साथ शानदार आगाज किया और यह दिखा दिया कि वह बड़े मंच पर दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन

और पढें »

युवा क्रिकेटर  के पिता ने बताया वर्ल्ड कप के बाद की प्लानिंग, औरंगाबाद आएंगे टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज  ईशान किशन

औरंगाबाद : भारतीय क्रिकेट टीम के बहुचर्चित युवा क्रिकेटर ईशान किशन 2023 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण को खेलने के बाद बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर

और पढें »

इस खिलाड़ी ने इंडियन क्रिकेट टीम से खेलने के लिए छोड़ी 10 करोड़ की नौकरी, अब जय शाह नहीं दे रहे मौका

Cricket News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया की सबसे अमीर और ताकतवर बोर्ड है। जिसके चलते टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को खूब पैसा भी मिलता है। टीम इंडिया

और पढें »

वीडियो

वीडियो