पंचायत वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष गणेश कुमार चौधरी ने आज हुंकार भरते हुए आवाहन किया कि बिहार के सभी जिला के वार्ड सदस्य मुखिया संघ के प्रलोभन में ना आए| हम सभी वार्ड सदस्य भाई जिस लड़ाई को लगातार 20 महीने से लड़ रहे हैं इसमें जीत हमारी तय है, हम संविधान को मानने वाले हैं और हम लोकतांत्रिक व्यवस्था से इस लड़ाई को भी जीतेंगे |
चकाई को चंडीगढ़ बनाने की दिशा में मंत्री सुमित कुमार सिंह की बड़ी पहल
पंचायत वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष गणेश चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा की ग्राम सभा की कार्यकारिणी बैठक एवं खर्च की गई राशि की जांच की जाए, 2017 की भांति वार्ड सदस्यों को पुनः अधिकार दिया जाए और इसकी 9 सूत्री मांग पत्र महामहिम राज्यपाल माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय पंचायतीराज मंत्री को सौंपा गया इस लड़ाई को तेज रफ्तार देने के लिए एक प्रदेश स्तर पर बैठक आयोजित किया जाएगा जिसमें मार्गदर्शक मंडल का भी गठन किया जाएगा|