चकाई को चंडीगढ़ बनाने की दिशा में मंत्री सुमित कुमार सिंह की बड़ी पहल

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

August 19, 2023

पटना।हमने आज दिनांक 19 अगस्त 2023 को लगभग 1 करोड़ की लागत से सोनो प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का कार्यारंभ और उद्घाटन किया। इसके तहत हमने सोनो प्रखंड अंतर्गत सारेबाद में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का कार्यारंभ किया। और +2 उच्च विद्यालय सारेबाद में स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन भी उद्घाटन किया।

सोनो प्रखंड समेत पूरे चकाई विधानसभा की उन्नति मेरी प्रथम प्राथमिकता है। चकाई विधानसभा की जनता से आशीर्वाद स्वरुप मिले जिम्मेदारी के बाद मैंने चकाई विधानसभा को चंडीगढ़ बनाने का सपना देखा है, जिसे पूरा करने के लिए दिन रात एक करके लगा रहता हूं। आज हमने सोनो प्रखंड अंतर्गत सारेबाद में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य आरंभ करवाया है जिससे यहां की जनता को स्वास्थ्य संबंधी तमाम सुविधाएं मिलेगी और उन्हें इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। सुव्यवस्थित भवन के साथ इलाज की उत्तम सुविधा इस अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बहाल हो। यह हम सब मिलकर सुनिश्चित करेंगे।

किसी भी समाज की उन्नति में शिक्षा का अहम योगदान होता है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए सड़क, अस्पताल, नहर, नाला, पुल, पुलिया, बिजली आदि के साथ चकाई विधानसभा स्कूलों की भी समुचित व्यवस्था कराने का प्रयास हमने किया है। आपको याद होगा कि सोनो प्रखंड में पहले मात्र 9 स्कूल हुआ करते थे लेकिन जब से जनता ने मुझे कम करने का मौका दिया उसके बाद से आज तक 49 स्कूलों की स्थापना हो चुकी है और जरूरत के हिसाब से स्कूलों की स्थापना हो रही है।

पटना हाईकोर्ट के बाद जाति सर्वेक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का गुणवत्ता पूर्ण विकास स्थानीय जनता के बिना संभव नहीं है। लेकिन आज मुझे खुशी हो रही है कि अपने क्षेत्र के विकास में जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे हम सभी अपने विधानसभा को विकसित विधानसभा बनाने की मुहिम में लगे हैं।

यह समय पारंपरिक शिक्षा के साथ साथ तकनीकी विकास का भी है। पूरे दुनिया में डिजिटल होने की खबर है ऐसे में कंप्यूटर को हम अपनी जिंदगी से दूर नहीं कर सकते। इसलिए अगर हम अपने स्कूलों से ही बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा मुहैया कराते रहें तो हमारे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे। मेरी कोशिश है कि चकाई विधानसभा के सभी स्कूलों में कंप्यूटर कक्ष की स्थापना की जाए और दक्ष शिक्षकों से बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जाए। इसी सोच के तहत आज हमने +2 उच्च विद्यालय सारेबाद में स्मार्ट क्लास ,कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन कर शुभारंभ किया है आशा के यहां बच्चे कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर खुद को कौशल युक्त बनाएंगे।

अंत में एक बात और कहना चाहूंगा कि चकाई विधानसभा हर मामले में तेजी से तरक्की की राह पर है। चकाई में विकास कार्य को किसी राजनीतिक महत्वकांक्षी लोगों के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। क्योंकि चकाई की जनता अपने क्षेत्र में हो रहे बदलाव को करीब से देख रही है और उसमें अपनी भागीदारी भी निभा रही है। हम सभी कर्तव्यनिष्ठ लोग हैं। हम आलोचनाओं का स्वागत करते हैं, लेकिन दुर्भावना का प्रतिकार भी करते हैं जो चकाई की जनता का अपमान भी है और हम यह अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।इस अवसर पर शंकर सिंह जी,मुखिया प्रतिनिधि गुरुदयाल यादव जी,मणि यादव जी,पप्पन सिंह जी,महेश्वर सिंह जी,राजेन्द्र दास जी,उमाशंकर सिन्हा जी,मनोहर विश्वकर्मा जी,वसीम अक्रम जी,किसुन पंडित जी,छोटू पंडित जी,पंकज परदेशी जी,बलराम भारद्वाज जी,मुन्ना मंडल जी ,सऊद अंसारी जी,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय माता बहने और लोग मौजूद थे। इस अवसर पर स्कूल की बच्चियों के द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत दिल को छू लेने वाला था।।

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो