Atiq Ashraf Wife : अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन की वायरल चिट्ठी में सनसनीखेज खुलासा!

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

April 18, 2023

Atiq Ashraf Wife: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम से एक चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिसमें सनसनीखेज खुलासा किया गया है। आरोप है कि प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री पर ओर से की गई साजिश के तहत उमेश पाल की हत्या कराई गई।

 

 

 

Atiq Ahmed: अतीक अहमद ने किसे देखकर हिलाया था सिर, क्या था माफिया का इशारा? होने वाला है जल्द खुलासा!

 

 

 

 

 

वहीं, चिट्ठी में शाइस्ता ने इस हत्याकांड में अपने बेटे के शामिल होने के आरोपों को निराधार बताया है। इस चिट्ठी में राजनीति के तहत साजिश रहने का आरोप लगाया है। इस चिट्ठी में शाइस्ता ने योगी सरकार के काबीना मंत्री का भी जिक्र किया है. हालांकि उन्होंने चिट्ठी में नाम नहीं लिखा है। शाइस्ता ने अपनी चिट्ठी में लिखा:

 

 

 

 

Namrata Malla Sexy Video: गोल्डन क्रॉप टॉप के साथ शॉर्ट्स, नम्रता ने दिखाया अबतक का सबसे बोल्ड अंदाज

 

 

 

माननीय महोदय,
दिनांक 24 फरवरी 2023 को एक अत्यंत दुखद एवम निन्दनीय घटना में श्री उमेशपाल एवम उनके पुलिस सुरक्षाकर्मी की दिनदहाड़े हत्या हो गई. उक्त घटना में वादी मुकदमा द्वारा मेरे पति श्री अतीक अहमद, जो अहमदाबाद जेल में मई 2019 से बंद हैं, मेरे देवर खालिद अजीम उर्फ अशरफ जो 2020 से यूपी के बरेली जेल में बंद हैं, मुझको, मेरे पुत्रों सहित 9 लोगों को नामजद करते हुए एवम 9 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर कायम करा दी गई है. एफआईआर में मेरे खिलाफ, मेरे पति, मेरे देवर अशरफ, मेरे जेल में बंद पुत्रों अली और उमर के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. एवम एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मेरे बेटे अली को शूटर बताया गया है, जबकि यह आरोप बिलकुल निराधार हैं. सत्यता ये है कि जबसे बहुजन समाज पार्टी से मुझे प्रयागराज से महापौर का प्रत्याशी घोषित किया गया. तबसे यहां के एक स्थानीय नेता आपकी सरकार में काबीना मंत्री ने महापौर पद अपने पास रखे रहने के लिए हम लोगों को चुनावों से दूर रखने की साजिश रचना शुरू कर दिया था और उसी साजिश के परिणाम स्वरूप एक ऐसे व्यक्ति की हत्या करवाई गई. जिसकी हत्या का आरोप मेरे पति पर लगना अवश्यमभावी था.

 

 

 

 

 

Atiq Ashraf Wife: देखिए आगे क्या लिखा

 

 

 

 

आपको अवगत करवाना है कि स्वर्गीय उमेश पाल, राजूपाल हत्याकांड में गवाह नहीं थे, वो अपराध संख्या 270 / 2007 थाना धूमनगंज प्रयागराज में दर्ज करवाए गए अपहरण के मुकदमे के वादी थे. जिसमें उनकी गवाही 16 एवम 17 अगस्त 2016 को अदालत में दर्ज हो चुकी है. मेरे पति या मेरे देवर के पास उनकी हत्या करवाने का कोई मकसद नहीं था. ये एक गंभीर राजनीतिक साजिश है, जिसका पर्दाफाश स्वतंत्र एवम निष्पक्ष जांच से ही संभव है, क्योंकि प्रयागराज पुलिस पूरी तरह से आपके मंत्री के दबाव में काम कर रही है. एवम मुकदमे में रिमांड के बहाने मेरे पति श्री अतीक अहमद और मेरे देवर अशरफ को क्रमश अहमदाबाद जेल और बरेली जेल से बुलवाकर रास्ते में हत्या करवाने की साजिश है. इसमें प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर श्री रमित शर्मा एवम आईजी एसटीएफ श्री अमिताभ यश जो कि श्री अतीक अहमद के विरोधियों से उनकी हत्या की सुपारी बहुत पहले से लिए बैठे हैं. आपके द्वारा मिट्टी में मिला देने वाले बयान से इन पुलिस अधिकारियों को मेरे पति और देवर की हत्या की साजिश को अंजाम देने का पूरी तरह से अवसर मिल गया है. यदि आपने दखल नहीं दिया तो मेरे पति और देवर तथा पुत्रों की हत्या हो जायेगी.
आपको सादर अवगत करवाना है कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने 23 अप्रैल 2019 को मेरे पति श्री अतीक अहमद को गुजरात के ऐसे जेल में रखने का आदेश पारित किया है, जहां वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा हो. तबसे मेरे पति के समस्त मुकदमों की कार्यवाही वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही हो रही है. इस वर्तमान मुकदमा अपराध संख्या 114 / 2023 थाना धूमनगंज प्रयागराज में यदि न्यायिक अभिरक्षा की आवश्यकता है भी तो पूर्व की भांति मेरे पति और देवर तथा पुत्रों का न्यायिक अभिरक्षा वारंट के ज़रिए वीडियो कांफ्रेंसिंग बनवाया जा सकता है. कई कई साल से जेल में बंद व्यक्ति अपराध से संबंधित कोई सामग्री आला ए कत्ल अथवा अन्य कोई चीज बरामद नहीं करवा सकता. अगर साजिश के विषय में पूछताछ करनी है तो उसे जेल परिसर में भी पूछताछ की जा सकती है.
अतः आपसे सादर ससम्मान प्रार्थना है कि उपरोक्त मुकदमा अपराध संख्या 114 सन 2023 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 120बी, 506, 34 आई०पी०सी० धारा 3 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 एवम 7 सी०एल०ए० एक्ट थाना धूमनगंज प्रयागराज की निष्पक्ष विवेचना सीबीआई द्वारा करवाने एवम किसी भी दशा में मेरे पति श्री अतीक अहमद, देवर खालिद अजीम उर्फ अशरफ एवम पुत्रों मोहम्मद उमर एवम मोहम्मद अली अहमद को जेल से न निकालने, समस्त न्यायिक कार्यवाही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करवाने अथवा जेल परिसर में ही करवाने एवम 24 फरवरी शाम से लगातार अवैध पुलिस अभिरक्षा में निरुद्ध मेरे नाबालिग पुत्रों अहजम एवम आबान, जो सेंट जोसेफ कॉलेज के कक्षा 12वीं एवम कक्षा नौ के छात्र हैं, को अविलंब रिहा करने हेतु उचित आवश्यक एवम प्रभावी आदेश पारित करने की कृपा करें. अति कृपा होगी.

 

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो