IPL Dream 11: देश भर में इस समय आईपीएल की धूम मची हुई है। इसके अलावा dream11 के तहत कई लोग करोड़पति भी बन रहे हैं। खासकर इस बार करोड़पति बनने वालों के नाम में बिहार के कई लोग शामिल है। पिछले दिनों मधुबनी जिले के मधवापुर (Madhwapur) प्रखंड के साहरघाट (Saharghat) निवासी कुशेश्वर सहनी के पुत्र राजू सहनी (Raju Sahni) ड्रीम 11 (Dream 11) में एक करोड़ रुपये जीतकर रातोंरात करोड़पति बन गए हैं।
Nora Fatehi: हॉट और बोल्ड लुक में नजर आईं डांसिंग क्वीन नोरा फतेही, क्लीवेज फ्लॉन्ट कर बढ़ाया पारा
वहीं, ड्रीम 11 में 1 करोड़ की राशि जितने वाला राजू तीसरा शख्स बन गया है। जीत के बाद उसके भाइयों ने करोड़पति बनने पर मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। राजू सहनी ने शनिवार 8 मार्च 2023 को चेन्नई और मुंबई के बीच मैच में मुंबई की जीत पर 1 करोड़ का इनाम जीता।
IPL Dream 11: राजू के माता पिता करते हैं मजदूरी
इसी के साथ राजू पिछले कई साल से dream11 में पैसे लगाकर करोड़पति बनने का ख्वाब देख रहे थे और आखिरकार उनका यह सपना पूरा हो गया। राजू इस समय बेंगलुरु में रहते हैं और वहीं पर काम करते है। उनके करीबी रूम पार्टनर ने बताया कि वह पिछले काफी समय से dream11 में गेम खेल रहे थे और जैसे ही वह करोड़पति बने। उन्होंने सबसे पहले अपने रूममेट को बताया इसके बाद परिवार को सूचना दी।
गोरी मैम को भाया देशी छोरा, ऑस्ट्रिया की बिरगिट ने भारत आकर प्रेमी संग रचाई शादी!
हम आपको बता दें, करोड़पति राजू सहनी के स्कूल की पढ़ाई मधुबनी में ही हुई है। ग्रेजुएट करने के बाद राजू बेंगलुरु में कोटक महिंद्रा में आईटी इंजीनियर (नेटवर्किंग) के पद पर कार्यरत है, जबकि उसके माता-पिता पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं।