Tejashwi Yadav News: अभी की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके खुद इस बात की जानकारी दी है।
इन फोटो में तेजस्वी यादव अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। जी हां तेजस्वी यादव के घर लक्ष्मी आई है। उन्होंने कहा कि, ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।
सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव को अब लगातार बधाइयां मिल रही है। इसके साथ ही आरजेडी ने भी अपने ऑफिशियल पेज पर लालू प्रसाद यादव को दादा बनने की बधाई दी है।
बिहार में बहन के बेटे से शादी पर अड़ी नवविवाहिता, पति को पहचानने से किया इंकार!
आरजेडी अपने ऑफिशियल पेज पर लिखा – नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी के आशीर्वाद से माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी को पुत्री का सौभाग्यशाली पिता और राजद परिवार के मुखिया आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी को दादा बनने पर ढेरों शुभकामनाएं।
हम आपको बता दें, तेजस्वी यादव ने राजश्री से साल 2021 में दिसंबर महीने में शादी की थी। दोनों की शादी दिल्ली में बेहद निजी तरीके से हुई थी। उसके बाद राज्यश्री बिहार लौट कर आ गई थी। पिछले कुछ दिनों से राज्य की तबीयत भी खराब बताई जा रही थी। लेकिन आज तेजस्वी यादव ने अपने पिता बनने की खबर देखकर सभी को आनंदित कर दिया।