Bihar Schools Guidelines: बिहार के स्कूलों के लिए एक नया नियम जारी हुआ है। स्कूलों के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। कुछ दिनों पहले ही बिहार सरकार के तरफ से सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को एक बड़ा तोहफा दिया गया था।
वहीं, अब राज्य के सरकारी स्कूलों में भी रमजान माह को लेकर क्लास टाइम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब क्लास सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएगी। कहा जा रहा कि रमजान का पाक महिना शुरू हो गया है। मुस्लिम समुदाय रमजान के महीने को परम पवित्र मानता है। इस पवित्र महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद से होती है।
Bihar Schools Guidelines: ये नियम किशनगंज में लागू हुआ
हालांकि, रमजान का महीना कभी 28 दिन का तो कभी 29 दिन का होता है। रमजान के प्रारंभ होते ही मुस्लिम लोग रोजा रखना शुरू कर देते हैं। इसके साथ ही उन्हें शाम में अपना रोजा तय समय पर खोलना होता है। जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने मुस्लिम कर्मियों के लिए यह नया नियम लागू किया था। वैसे स्कूलों के लेकर जो नियम जारी हुआ है, वह सिर्फ अभी किशनगंज जिले में लागू हुआ है।
हम आपको बता दें, बिहार का किशनगंज मुस्लिम बहुल इलाका है। इसलिए जब रमजान का पाक महीना शुरू हो गया तो उसे ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी प्राइमरी मिडिल हाई स्कूल के क्लास टाइमिंग में बदलाव किया गया है। ताकि किसी को भी दिक्कत ना हो।