दुर्गावती (कैमूर)- शुक्रवार को थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पानी भरे गढ्ढे में डूबने से एक 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई.घटना से परिजनों में कोहराम मच गया.तथा गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याणपुर गांव निवासी प्रियांशु प्रजापति पिता सोमारू प्रजापति और दो अन्य छात्र एक साथ शुक्रवार को पढ़ने के लिए घर से निकले हुए थे.जैसे ही गांव से कुछ दूरी पर बाहर निकले. खेत में गढ्ढा खोदा गया था. तीनों छात्र खोदे गए गड्ढे के गहरे पानी में चले गए.और तीनों छात्र गड्ढे में डूबने लगे. हालांकि गांव के दो छात्र को किसी तरह बचकर गढ्ढे से बाहर निकल लिए. लेकिन छात्र प्रियांशु गढढे मे ही पङा रह गया.
छह साल के बाद मोना सिंह सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ से कर रही हैं वापसी
घटना की जानकारी होते ही परिजन सहित गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में प्रियांशु को गड्ढे से बाहर निकाला गया. लेकिन काफी देर हो जाने के कारण प्रियांशु की मौत हो गई थी .प्रियांशु की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. और लोगों की मौके पर भारी भीड़ जुट गई. उसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. इधर घटना से मृतक के परिजनों ने कोहराम मच गया रो रो कर बुरा हाल है.


























