चेनारी : अलग-अलग जगहों से 12 शराबियों को किया गया गिरफ्तार

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

August 28, 2022

Chenari

अलग-अलग जगहों से
चेनारी : चेनारी पुलिस ने अलग-अलग जगहों से बीती रात्रि 12 शराबियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि अलग-अलग जगहों से 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें मल्हीपुर गांव निवासी मुखा शर्मा के पुत्र बाला लखंदर  शर्मा, बसावन साह के पुत्र रतन  साह, हीरा साह के पुत्र अनिल शाह, पवन चौधरी के पुत्र राजू चौधरी, धनी शर्मा के पुत्र तेजू शर्मा, रामबचन साह के पुत्र शिव मुनि शाह सभी ग्राम मल्हीपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। वही लोहरा गांव निवासी शिव मूरत बिंद के पुत्र मनोज कुमार, चेनारी निवासी शिव जी गुप्ता के पुत्र  प्रिंस कुमार गुप्ता, सिंहपुर गांव निवासी राधा राम के पुत्र हरिनारायण राम, किनरचोला गांव निवासी सोमारो पासवान के पुत्र महेंद्र पासवान, रघुनाथ बिंद के पुत्र अयोध्या बिंद सभी थाना चेनारी जिला रोहतास के निवासी बताए जा रहे हैं,(अलग-अलग जगहों से )

Read also :  रोहतास : पुलिस ने 180 ML के 215 पीस अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऑटो जप्त

वही कैमूर जिला अंतर्गत भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैसही  गांव निवासी राम ब्रिज बिंद के पुत्र छोटे लाल बिंद को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। सभी शराबियों को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस द्वारा सभी शराबियों पर शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर  न्यायालय में पेश करने के लिए न्यायालय में भेज दिया गया है। बता दें कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की जा रही है और शराब कारोबारियों के साथ-साथ शराबीयों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बता दें कि विगत दो सप्ताह के अंदर तीन दर्जन से अधिक शराब के नशे में पाए जाने वाले शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।(अलग-अलग जगहों से )
 पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो वारंटी को किया गिरफ्तार
चेनारी।  थाना क्षेत्र अंतर्गत नायकपुर व डीहरिया गांव से  पुलिस द्वारा छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों वारंटी पुलिस की नजरों से विगत कई दिनों से फरार चल रहे थे। जैसे ही पुलिस को गुप्त सूचना तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि नायकपुर गांव निवासी बलिस्टर पासवान के पुत्र प्रदीप कुमार व डीहरिया गांव निवासी गोपाली बिंद के पुत्र मुन्ना बिंद को गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि दोनों वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।(अलग-अलग जगहों से )
थाना परिसर में लगाया गया जनता दरबार, एक दर्जन मामलों का किया गया निष्पादन
चेनारी थाना परिसर में शनिवार को भूमि संबंधी मामले को लेकर जनता दरबार लगाया गया। यह जनता दरबार अंचलाधिकारी निशांत कुमार व थानाध्यक्ष निर्मल कुमार के नेतृत्व में लगाया गया। इस बात की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि भूमि संबंधी एक दर्जन मामलों का निष्पादन किया गया। वही भूमि संबंधी मामलों को लेकर प्रखंड क्षेत्र से काफी संख्या में लोग अपनी समस्या को लेकर थाना परिसर  में पहुंचे हुए थे।(अलग-अलग जगहों से )

देश-विदेश

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat

Mumbai Taj Hotel Bomb Threat: ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच तेज

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। धमकी

और पढें »
भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो