गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। गुजरात विधानसभा चुनाव कड़ी सुरक्षा के बिच हो रहा है. गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी, वही इस बार गुजरात में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आप चुनावी मैदान में थी जिसका आज मत्गादना शुरू हो गया है.
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू देखिये LIVE
पहले आधिकारिक रुझानों में बीजेपी 2 सीटों पर और कांग्रेस 1 पर आगे चल रही है, वोटों की गिनती जारी है।वही सुबह 9 बजे चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक बीजेपी 3 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 2 पर और AAP 1 सीट पर आगे चल रही है।
गुजरात के वीरमगाम विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल आगे चल रहे और कांग्रेस उम्मीदवार भारवाड़ लाखाभाई पीछे हैं।
चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक भाजपा 30 विधानसभा सीटों पर, वही कांग्रेस 5 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 4 सीट पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक भाजपा 144 विधानसभा सीटों पर, वही कांग्रेस 20 सीटों, आम आदमी पार्टी 6 सीटों, निर्दलीय 3 सीटों पर, सपा 1 सीट पर और AIMIM 1 सीट पर आगे चल रही है।