नरकटियागंज| शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत विवाहिता बरामद कर ली गयी है। विवाहिता की बरामदगी गौनाहा थाना के मठ मंझरिया गांव से की गयी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि ससुराल से विवाहिता गायब हो गयी थी। विवाहिता की मां ने शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें रूपश राव समेत चार लोगों को नामजद किया था। आरोप लगाया था कि ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर उसके शव को गायब कर दिया था। उन्होंने बताया कि अनुसंधन के क्रम में गुप्त सुचना के आधार पर मठ मंझरिया गाव से बरामद किया गया है। बरामद महिला का न्यायालय में बयान के लिए बेतिया भेजा जा रहा है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।(पश्चिमी चंपारण: कथित हत्या)
रोहतास: इस बार सासाराम में होनेवाला है बिहार राज्य जूनियर अंडर 19 बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता, तैयारियां पूरी
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.
(पश्चिमी चंपारण: कथित हत्या)