चेनारी। बिहार सरकार के जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने शनिवार को दुर्गावती जलाशय परियोजना का जायजा लिया। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा दुर्गावती जलाशय परियोजना से सिंचाई व्यवस्था में आने वाली परेशानियों को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
मीडिया से बातचीत करते हुए जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि सिंचाई विभाग के पदाधिकारियो से सिंचाई व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक कर के डिटेल में रिव्यू किया गया है। उन्होंने कहा की सिंचाई में आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई। साथ ही साथ समाधान के बारे में भी चर्चा किया गया। सिंचाई में आ रही समस्याओं को जानने के बाद इसको लेकर किसानो से भी सहयोग की अपील किया।
उन्होंने कहा की कैमूर – रोहतास मिलाकर दुर्गावती जलाशय परियोजना से निकलने वाली 32 वितरणी का खुदाई होना था। इसमे 6 ड्रॉप हो गया। बाकी 26 में 16 का काम पूरा हो गया है। 6 वितरणी का काम दिसंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। कहीं 72 प्रतिशत तो कही 78 प्रतिशत तक काम पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि, डीएम से समस्याओं के समाधान को लेकर बातचीत भी किया गया है, ताकि दुर्गावती जलाशय परियोजना से निकलने वाली कैनाल से खेतों तक पानी पहुँचाया जाए।