‘बिना वजह मतदाताओं को परेशान किया जा रहा’, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से की प्रक्रिया बदलने की मांग

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

January 13, 2026

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर मौजूदा प्रक्रिया में गंभीर खामियों का आरोप लगाया और कहा कि इसके कारण योग्य मतदाताओं को बिना किसी गलती के परेशान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि जिन मतदाताओं को सुनवाई के नोटिस भेजे जा रहे हैं, वे पहले से ही वर्ष 2002 की मतदाता सूची में स्वयं या अपने परिजनों के माध्यम से दर्ज और सत्यापित हैं। ऐसे मामलों में दोबारा सुनवाई नोटिस जारी करना पूरी तरह अनावश्यक है। इससे आम लोगों में भ्रम फैल रहा है और उन्हें मानसिक तथा प्रशासनिक दबाव झेलना पड़ रहा है। ममता बनर्जी ने कहा कि फील्ड में काम कर रही टीमों को भी जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि मतदाता इसे बेवजह उत्पीड़न मान रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने एसआईआर प्रक्रिया में दो प्रमुख खामियों की ओर चुनाव आयोग का ध्यान दिलाया। पहली खामी यह है कि सुनवाई के दौरान मतदाता सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर रहे हैं, लेकिन कई मामलों में उन्हें इन दस्तावेजों की कोई रसीद या पावती नहीं दी जा रही। बाद में जब रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने की बात कही जाती है, तो इसी आधार पर मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए जाते हैं। ममता ने इसे पूरी तरह गलत और अस्वीकार्य बताया।

दूसरी खामी के तौर पर उन्होंने 2002 की मतदाता सूचियों के डिजिटलीकरण पर सवाल उठाए। ममता बनर्जी का कहना है कि पुराने रिकॉर्ड को एआई टूल के जरिए स्कैन और अंग्रेजी में अनुवाद करने के दौरान नाम, उम्र, लिंग और रिश्तों से जुड़ी कई गंभीर गलतियां हुई हैं। इन्हीं त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में मतदाताओं को ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ की श्रेणी में डाल दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि पिछले 23 वर्षों में कई मतदाताओं ने फॉर्म-8 के माध्यम से अपने विवरण दुरुस्त कराए थे, जिन्हें विधिवत मंजूरी दी गई थी और वे 2025 की मतदाता सूची में भी शामिल हैं। इसके बावजूद उनसे दोबारा पहचान साबित करने की मांग को उन्होंने मनमाना और असंवैधानिक करार दिया। ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से अपील की कि वह मामूली त्रुटियों को टेबल-टॉप स्तर पर सुलझाए और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करे।

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN

नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: ग्रामीण सड़कों का होगा चौड़ीकरण

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो