कोइलवर के बहियारा में कचरा डंपिंग केंद्र बन्द करने की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

December 29, 2022

कोइलवर के बहियारा में
आरा : भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखण्ड के बहियारा गांव में आरा नगर निगम के बनाये गए कचरा डंपिंग केंद्र से फैल रही दुर्गन्ध ने ग्रामवासियों की जिंदगी पर असर डालना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों डीएम राज कुमार के निर्देश के बाद बहियारा में आरा शहर के कूड़े कचरे को लाकर फेंके जाने से पूरे गांव की स्थिति नारकीय हो गई है।कचरा डंपिंग केंद्र से मक्खियों की भिनभिनाहट और फैल रहे दुर्गन्ध से महामारी फैलने की संभावना बढ़ गई है। बहियारा गांव में आरा नगर निगम का कचरा डंपिंग केंद्र बनाए जाने और इससे गांव और आसपास के इलाकों में पर्यावरण पर खड़े हो गए खतरे का जबरदस्त विरोध भी शुरू हो गया है।
बहियारा गांव के हजारों नागरिकों,महिलाओं,लड़कियों,बच्चों और बुजुर्गों ने एकजुट होकर गुरुवार की अहले सुबह से ही गांव की सीमा पर नाकेबंदी करके प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी है। सोन नदी और बहियारा गांव के बिल्कुल करीब बनाये गए जिला प्रशासन के कचरा डंपिंग केंद्र को बन्द करने और अब तक यहां फेंके गए कचरे को अविलंब स्थानांतरित करने के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा है।नतीजा यह है कि बहियारा गांव की नाकेबंदी से आरा नगर निगम की कचरा लाकर डंपिंग केंद्र में फेंकने वाली चार दर्जन गाड़ियां धरहरा से लेकर चांदी के बीच मुख्य सड़क पर जगह जगह रुकी रही।
बहियारा गांव के ग्रामीणों के जबरदस्त जनाक्रोश के कारण कोइलवर धनडीहा चांदी मार्ग पर सैकड़ो गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।बाद में ग्रामीणों ने कचरा लदी गाड़ियों को रोक कर बाकी गाड़ियों को निकालना शुरू किया। ग्रामीणों के सड़क जाम कर गांव की सीमा से कचरा लदी गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिए जाने के बाद आरा नगर निगम के प्रबंधक प्रदर्शनकारी ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे तो बातचीत के बजाय ग्रामीणों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
नगर प्रबंधक के दबाव बनाने के प्रतिक्रियास्वरूप  ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया और हजारों ग्रामीणों के समूह ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और अंततः उन्हें यह बात कहनी पड़ी की बहियारा में कचरा फेंकने के कार्य पर रोक लगाई जाएगी।ग्रामीणों ने कचरा डंपिंग केंद्र को बन्द करने की  लिखित कार्रवाई करने की मांग की जिसके बाद मौके पर पहुंची चांदी थाने की महिला  पुलिस अधिकारी पूनम कुमारी के आग्रह पर गांव के पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल चांदी थाना में नगर प्रबंधक के साथ बातचीत कर लिखित कार्रवाई का आश्वासन लेने  के लिए पहुंचा।
बहियारा गांव में कचरा डंपिंग केंद्र बनाए जाने और गांव एवं सोन नदी पर खड़े हुए पर्यावरणीय खतरे के विरुद्ध ग्रामीणों के जनांदोलन का नेतृत्व भदवर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सतीश कुमार,अप्पू कुमार सिंह,चंदन कुमार चौधरी,गुड्डू सिंह,राहुल गुप्ता,विक्रांत महतो,गोरख चौधरी,राजदेव सिंह,पप्पू सिंह,कैलाश महतो,बिरजू चौधरी,सविता देवी,रेखा देवी,आशा देवी,सुनीता देवी समेत कई महिलाएं,पुरुष और युवक  कर रहे थे।

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो