Vijay Rashmika Wedding: उदयपुर के लिए रवाना हुए विजय-रश्मिका? एयरपोर्ट वीडियो से तेज हुईं शादी की अटकलें

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

February 21, 2026

Vijay Rashmika Wedding

मुंबई। साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें इन दिनों बी-टाउन का सबसे चर्चित विषय बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी करने वाले हैं। हालांकि, अभी तक कपल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इसी बीच शनिवार सुबह दोनों सितारों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद अटकलें और तेज हो गईं कि क्या यह जोड़ा उदयपुर के लिए रवाना हो रहा है। वायरल वीडियो में विजय देवरकोंडा ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए, जबकि रश्मिका ग्रे स्लीवलेस टी-शर्ट और ब्लैक लोअर में दिखीं। रश्मिका के माथे पर छोटी सी बिंदी ने भी फैंस का ध्यान खींचा। दोनों ने मास्क पहन रखा था और अलग-अलग एयरपोर्ट पहुंचे। रश्मिका गाड़ी से उतरते समय फोन में व्यस्त दिखीं, लेकिन पैपराजी को देखकर मुस्कुराते हुए ‘हाय’ भी किया।

https://www.instagram.com/reel/DVAg_q_CMIR/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

शादी की खबरों को हवा तब और मिली जब हाल ही में विजय के घर को झालरों से सजा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके अलावा कथित इन्विटेशन कार्ड की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें 26 फरवरी को शादी और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन की बात कही जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी समारोह में ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू की जा सकती है। बताया जा रहा है कि मेहमानों को फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी और इवेंट से जुड़ी टीम ने एनडीए पर हस्ताक्षर किए हैं। यहां तक कि सुरक्षा के लिए विदेशी कंपनी को जिम्मेदारी दिए जाने की भी चर्चा है।

फिलहाल, फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन एयरपोर्ट वीडियो ने इन चर्चाओं को और गर्मा दिया है।

 

 

प्रेम विवाह पर सख्ती, नए मैरिज ड्राफ्ट में माता-पिता को सूचना अनिवार्य

 

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN

देश-विदेश

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बिहार की 5 सीटें बनीं सियासी रणभूमि

नई दिल्ली: देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का औपचारिक ऐलान

और पढें »

चारा घोटाले में बड़ा कदम: बिहार सरकार करेगी 950 करोड़ की रिकवरी

बिहार के चर्चित चारा घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। राज्य सरकार अब इस मामले में 950 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कोर्ट जाने की

और पढें »

अप्रैल में बिहार को 22 कोच वाली नई अमृत भारत ट्रेन मिलेगी, जो इस रूट पर चलेगी।

बिहार को अप्रैल 2025 में 22 कोच वाली नई अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। संभावना है कि 14 अप्रैल से सहरसा और नई दिल्ली के बीच

और पढें »

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव: पटना से दिल्ली जा रही ट्रेन पर हमला, यात्रियों में हड़कंप

पटना से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई है। यह घटना बिहार के बक्सर जिले के पास हुई, जब अज्ञात असामाजिक

और पढें »

बिहार: मोतिहारी में बेटे ने माता-पिता की हत्या की,सौतेली मां से थी नाराजगी |

बिहार के मोतिहारी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता और सौतेली मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से

और पढें »

खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »
शुभम ने अंतरराष्ट्रीय सिस्टोबॉल

सासाराम के शुभम ने अंतरराष्ट्रीय सिस्टोबॉल में जीता स्वर्ण पदक

सासाराम: रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड के तेतरी गांव निवासी शुभम ने अंतरराष्ट्रीय सिस्टोबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। दुबई में आयोजित

और पढें »
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

राजगीर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सरकार ने दी मंजूरी

पटना: बिहार सरकार ने खेल विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। राजगीर (नालंदा) में प्रस्तावित राज्य खेल अकादमी-सह-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आंतरिक असैनिक और विद्युतिकरण कार्य

और पढें »

CSK vs RCB लाइव: क्या 17 साल बाद चेन्नई में जीतेगी बेंगलुरु?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज, 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, जिसे चेपॉक स्टेडियम

और पढें »

श्रेयस अय्यर ने IPL में निस्वार्थ 97* रन की पारी से की शानदार शुरुआत, ROKO की राह पर अग्रसर… क्या टीम इंडिया को व्हाइट-बॉल क्रिकेट में नया सुपरस्टार मिल गया है?

श्रेयस अय्यर ने IPL में अपनी निस्वार्थ 97* रनों की पारी के साथ शानदार आगाज किया और यह दिखा दिया कि वह बड़े मंच पर दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन

और पढें »

वीडियो

वीडियो