Upendra Kushwaha: सीएम नीतीश कुमार के करीबी ही उन्हें इन दिनों झटका देने में लगे हुए हैं। पिछले कुछ दिनों सीएम नीतीश कुमार पर अपनों से लेकर विपक्ष ने जोरदार हमला बोला है। इस बीच जेडीयू पूर्व संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आम जनता तक पहुंचने के लिए बिहार यात्रा पर निकल पड़े हैं। जहां उन्होंने बिहार सरकार की नाकामियों को गिनाया है। यानी उन्होंने खुद अपने ही करीबी दोस्त नीतीश कुमार पर हमला बोला है।
आज पश्चिम चंपारण से कुशवाहा ने अपनी विरासत बचाओ नमन यात्रा की शुरुआत की है। यात्रा के शुभारंभ के मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद ने नए आउटफिट का रखा नाम ‘शीला की जवानी’, देखिए विडियोऔर महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला। कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने घर में उत्तराधिकारी नहीं दिख रहा है, नीतीश उस पड़ोसी के घर में अपना उत्तराधिकारी ढूंढ रहे हैं, जिसने बिहार को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ा।
Upendra Kushwaha : शराबबंदी कानून हो खत्म
इसी के साथ कुशवाहा ने शराबबंदी कानून पर भी अपना तर्क रखा है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी कानून लागू नहीं है। आपको हर कोने में शराब मिल सकता है। नीतीश कुमार ने जिस सोच के साथ शराबबंदी कानून लागू किया था। अब उसमें वह बात नहीं रही। नीतीश आज उनके साथ जाकर मिल गए हैं जिसके खिलाफ कभी आंदोलन किया था, इसलिए उनसे अलग हो गया।
बिहार: शादीशुदा महिला से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर…
वही कुशवाहा ने यह भी कहा कि सीएम नीतीश कुमार शराबबंदी कानून सही रुप से लागू नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें इसे रद्द कर देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले थे। लेकिन असल में वो समाधान यात्रा पर नहीं बल्कि अपने समापन यात्रा पर निकले थे।