जिले में हर्षोल्लास के साथ लहराया तिरंगा लोगों ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

January 27, 2023

जिले में हर्षोल्लास के

सासाराम  :  रोहतास जिला समेत संपूर्ण भारतवर्ष में 74वां गणतंत्रता दिवस गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने अंदाज में राष्‍ट्रीय पर्व को सेलिब्रेट किया तथा शहर के फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम में मुख्य समारोह स्थल को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया। जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय, समाजसेवी संगठनों सहित कई भवन एवं इमारतों पर भी लोगों ने तिरंगा फहराकर देश की गणतंत्रता का पर्व धूमधाम से मनाया। मुख्य समारोह स्थल पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों के परेड की सलामी लेते हुए ध्वजारोहण किया। जिसके पश्चात जिले के अन्य सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य समारोह स्थल पर अपने संबोधन में डीएम ने सर्वप्रथम देश की अस्मिता की रक्षा हेतु शहीद हुए वीर सपूतों को नमन कर समस्त जिले वासियों को गणतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा कहा कि सात दसकों के इस सफर में देश, प्रदेश एवं जिले ने कई उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार ने न्याय के साथ विकास की अवधारणा पर चलते हुए बिहार को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाई है। जिसमें रोहतास जिले का भी अभूतपूर्व योगदान रहा है।(जिले में हर्षोल्लास के)

 

प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रमुख रानी भरती ने किया झंडातोलन, 74 वां गणतंत्र दिवस शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ

 

 

आज वैश्विक महामारी के विषम परिस्थितियों के बावजूद भी जिला विकास के पथ पर अग्रसर रहा तथा विकसित बिहार के विजन को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबंध है। इस दौरान डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों का संक्षिप्त लेखा-जोखा भी उपस्थित लोगों के बीच रखा तथा हर कदम पर जिला प्रशासन को सकारात्मक सहयोग देने के लिए संपूर्ण जिले वासियों का आभार व्यक्त किया। गौरतलब हो कि कोविड-19 महामारी के बाद इस बार गणतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई आयोजन हुए। जिसके उपरांत जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर, डीडीसी शेखर आनंद ने ग्रामीण विकास अभिकरण भवन, सदर एसडीओ मनोज कुमार ने अनुमंडल परिसर एवं डीएसपी संतोष कुमार राय ने डीएसपी कार्यालय में ध्वजारोहण करते हुए तिरंगे को सलामी दी। मौके पर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सह ओएसडी राहुल कुमार, वरीय उपसमाहर्ता रश्मि, नजारत उप समाहर्ता भानु प्रकाश, जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू सिंह, डीपीआरओ पुष्कर कुमार सहित जिले के कई वरीय अधिकारी, पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालयी बच्चे मौजूद रहे।

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

देश-विदेश

होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »
कच्चे तेल की कीमत

90 डॉलर से नीचे फिसली कच्चे तेल की कीमत, जानिए गिरावट के पीछे की तीन बड़ी वजहें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हाल के दिनों में तेज गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो