ज़ी सिनेमा पर फिल्म ‘रक्षाबंधन’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर आज

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

December 24, 2022

ज़ी सिनेमा पर फिल्म

एक परिवार से ज्यादा मजबूत बंधन और कोई नहीं होता, और ‘रक्षाबंधन’ एक ऐसी फिल्म है, जो इस यकीन की सच्ची मिसाल है। जहां हम साल 2022 को अलविदा कहने जा रहे हैं, वहीं ज़ी सिनेमा ‘रक्षाबंधन’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ आपके लिए घर का वो अपनापन लेकर आ रहा है। यह फिल्म रोज के पारिवारिक रिश्तों के ताने-बाने के साथ सभी में जज़्बात जगाती है, और यही खूबी इस ड्रामा में वो एहसास लाती है, जिसमें सबके साथ होने की सच्ची उमंग है। तो इस शनिवार 24 दिसंबर को रात 8 बजे रक्षाबंधन के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में अब परिवार के अटूट प्यार की कहानी, देखिए पूरे परिवार के साथ।

 

 

 

 

 

लाला केदारनाथ के रोल में अक्षय कुमार ने एक बड़े भाई की गंभीरता को बखूबी सामने लाया है, जिनके साथ भूमि पेडणेकर, सादिया खतीब, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत और सहजमीन कौर समेत अन्य कलाकारों ने भी अपने किरदारों में दमदार परफॉर्मेंस दी है।

ज़ी सिनेमा ऐसी बढ़िया फिल्में दिखाने के लिए जाना जाता है, जिनमें पारिवारिक मूल्यों की झलक होती है और रक्षाबंधन ऐसी ही एक पेशकश है। इस फिल्म को अनोखे और दिलचस्प अंदाज़ में प्रमोट करने के लिए इसे देश भर में अलग-अलग शोज़ करके लोगों को दिखाया गया और इस पर उनकी असली प्रतिक्रियाएं ली गई थीं। इस फिल्म को लेकर सबकी प्रतिक्रियाएं बेहद खुशगवार थीं। इस फिल्म ने उनको हंसाया, रुलाया, सोचने पर मजबूर कर दिया और अंत में उन सभी ने हमें बताया कि क्यों यह फिल्म ज़रूर देखनी चाहिए!

 

 

 

 

 

लोगों से मिले कॉमेंट्स में कुछ ऐसे कॉमेंट्स भी शामिल थे – “हर बाप को यह फिल्म देखनी चाहिए, चाहे उसके बेटा हो या बेटी”, “आज के परिवेश में इतनी स्वच्छ फिल्में बहुत ही कम बनती हैं”, “आप कहीं ना कहीं, किसी ना किसी सीन को अपने घर से रिलेट कर लोगे”, “ऐसा भाई सारी बहनों को मिलना चाहिए”, “बहुत सालों बाद कोई ऐसी मूवी आई है, जिसे पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं” और ऐसे ही कई और कॉमेंट्स मिले।

फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा “यह फिल्म परिवार के रिश्तों को खुलकर सेलिब्रेट करती है। ‘रक्षाबंधन’ बहुत रियल फिल्म है। इसमें ऐसे किरदार है, जो किसी भी नॉर्मल फैमिली की तरह बातें करते हैं। मुझे लगता है कि इस फिल्म को चुनने की एक बड़ी वजह यह थी कि इसने मुझे अपनी जिंदगी याद दिला दी। इसने मेरी पुरानी यादों को ताजा कर दिया क्योंकि यह फिल्म चांदनी चौक की गलियों में फिल्माई गई थी। मेरी ऑनस्क्रीन बहनों के साथ मेरे तमाम सुख-दुख के पलों ने मेरी बचपन की यादें ताजा कर दीं। मेरी बहन मेरी पहली दोस्त थी और मेरी विश्वस्त भी! हमारे बीच अटूट रिश्ता है इसलिए मैं इस फिल्म से इमोशनल रूप से काफी अटैच हो गया।”(ज़ी सिनेमा पर फिल्म)

 

 

मोतिहारी : ईंट भट्ठा की चिमनी में हुआ जोरदार धमाका, 6 मजदूरों की हुई मौत

 

आनंद एल राय बताते हैं, “रक्षाबंधन एक ऐसी भावना है, जिसे मैं फिल्म में उतारना चाहता था। भाई-बहन का निस्वार्थ प्यार हमेशा से मुझे आकर्षित करता रहा है। इस किरदार के साथ न्याय करने के लिए मैं अक्षय सर से बेहतर किसी एक्टर के बारे में नहीं सोच सकता था, क्योंकि ये किरदार बड़ा सच्चा है, जो कभी कुछ नहीं छिपाता। और भूमि की बात करूं तो मैंने उनसे पहले कभी किसी ऐसी एक्ट्रेस के साथ काम नहीं किया, जो अपने किरदार के प्रति इतनी समर्पित और अपनी अप्रोच में इतनी निडर हैं। दर्शकों से मिले इतने प्यार और स्नेह के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं हमेशा ऐसी फिल्में बनाने की कोशिश करता रहूंगा, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ले आए, आपको रुलाए, जिससे आपको प्यार हो जाए और जो आपके दिलों को छू जाए।”

चार बहनों के बड़े भाई लाला केदारनाथ, मौत के मुहाने पर खड़ी अपनी बीमार मां से वादा करते हैं कि वो तभी शादी करेंगे, जब वो अपनी बहनों की शादी अच्छे घरों में करने की जिम्मेदारी पूरी कर लेंगे। क्या वो अपना वादा निभा पाएंगे? जानने के लिए देखिए ‘रक्षाबंधन’ की यह दिलचस्प कहानी, 24 दिसंबर को रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

 

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

देश-विदेश

भारत के पास पर्याप्त भंडार

तेल संकट के बीच राहत, भारत के पास पर्याप्त भंडार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata

और पढें »
होर्मुज स्ट्रेट भारतीय जहाज

होर्मुज स्ट्रेट पार करेंगे भारतीय जहाज, ईरान से बातचीत तेज; सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक अहम समुद्री ऑपरेशन पर नजरें टिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में करीब चार भारतीय जहाज होर्मुज

और पढें »
पश्चिम एशिया तनाव

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, राज्यों से तैयारियों की समीक्षा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के

और पढें »
ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

और पढें »
तीसरे विश्व युद्ध

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक राजनीति बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रही है। दुनिया के तीन बड़े क्षेत्रों में बढ़ते सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध

और पढें »

खेल

IPL 2026 का

IPL 2026 का धमाकेदार आगाज, पहले मुकाबले में RCB और SRH आमने-सामने

IPL 2026 का बहुप्रतीक्षित सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है, जहां पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

और पढें »
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विवाद में हार्दिक पांड्या, शिकायत दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न मना रही है, वहीं स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक नए विवाद में घिर गए हैं।

और पढें »
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, जानिए विजेता और रनर-अप को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास बन गया है। पूरी दुनिया की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां खिताब के साथ-साथ

और पढें »
वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी

U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की ‘कर्व’ कार

बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे U-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार और कॉरपोरेट जगत से बड़ा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 

और पढें »
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, कौन मारेगा सेमीफाइनल की ओर पहला वार?

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में आज क्रिकेट जगत की दो मजबूत टीमें आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट के आगे की तस्वीर

और पढें »

वीडियो

वीडियो