पटना डेस्क: हमने आज तक शादी ब्याह को लेकर कई तरह की बातों के बारे में सुना और जाना है। आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने वाले हैं। जहां खुद से आधी उम्र के लड़के के साथ महिला ने थाने में शादी रचाई है। इसके साथ ही गौर करने वाली बात यह भी है कि महिला के 3 बच्चे भी हैं।रहीमाबाद इलाके के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक से थाने में शादी रचाई। पुलिस कर्मी ने ही कन्यादान किया और बाराती भी बने। महिला के तीन बच्चे हैं। एक बेटी तो 23 वर्ष की है।
UPSC: टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना IAS ऑफिसर, पढ़िए गरीबी से निकले युवक की कहानी
वही थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला ने युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। साथ ही शादी के लिए दबाव बना रही थी। महिला की उम्र करीब 45 साल है और उसके 2 जवान बेटे एक बेटी है। महिला के पति की मौत कई साल पहले हो चुकी है। गांव के ही युवक से महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी की बात आई तो युवक मना करने लगा। दो दिन तक थाने में चली पंचायत में दोनों पक्ष शादी पर राजी हो गए। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर पर शादी की रस्में अदा की गई।
बता दें, थाने पर तैनात एसओ कुलदीप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी बाराती बने दूसरी तरफ से भी पुलिसकर्मी ने ही कन्यादान किया। थाना प्रभारी ने इस उपलक्ष में खाने-पीने का भी इंतजाम किया था। मंदिर को भी झालरों से सजाया गया था दोनों शादी के बाद मौजूद लोगों से आशीर्वाद लेकर घर चले गए।