शादी हर लड़की के लिए खास होता है, क्योंकि उसके इससे जुड़े काफी सपने होते हैं। लेकिन, जब यह खुशियां मातम में बदल जाए तो हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां मातम में तब तब्दील हो गई, जब ससुराल पहुंचने के बाद ही नई नवेली दुल्हन की अचानक मौत हो गई।
इस घटना के बाद लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन हो रही है। इस पूरी घटना के बारे में मृतक लड़की के परिवार का कहना है कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। उसके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। इसके साथ ही दुल्हन की मां का पिछले साल के निधन हो गया था, जिस वजह से वह काफी ज्यादा परेशान रहने लगी थी और उदास रहती थी।
हालांकि, परिवार ने यह भी बताया कि लड़की का शादी जब ठीक हुआ था, तब वह काफी खुश थी और धीरे-धीरे ठीक भी हो रही थी। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि शादी के तुरंत बाद उसकी इस तरह से मौत हो जाएगी।
प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया घर, फिर कुल्हाड़ी से…
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बारे में दूल्हे पक्ष वालों ने बताया कि 27 फरवरी को शादी हुई थी और लड़की 28 फरवरी को आगरा के फतेहपुर सिकरी आई थी और यहां पर उसका फूलों से स्वागत किया गया था। लेकिन, अचानक से उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। जब लड़की की हालत बिगड़ने लगी तो लड़के पक्ष वालों ने लड़की के परिवार को फोन करके हॉस्पिटल बुलाया। लेकिन तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन आस पड़ोस वाले इस घटनाक्रम को संदिग्ध भी बता रहे हैं।