दिल्ली : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मिले। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव अपना किडनी ट्रांसप्लांट करा कर दिल्ली लौटे हैं। जिसके बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उनसे मिलने सोमवार को दिल्ली गए थे इसी दौरान वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मिले। और दोनो के बीच बातचीत भी हुई।
लालू यादव से मिलने के बाद जब तेजस्वी से पूछा गया कि लालू यादव पटना कब आएंगे तो तेजस्वी ने कहा कि अभी वह दिल्ली में आराम कर रहे हैं जब ठीक हो जाएंगे तो पटना आएंगे फिलहाल उनको पटना भी नहीं बुलाया जा रहा है क्योंकि इंफेक्शन का डर बना हुआ है जैसे ही वह ठीक होते हैं तो उन्हें पटना बुलाया जाएगा।