गोरौल वैशाली। सुबे के मुखिया मुख्य मंत्री नीतीश कुमार आज गोरौल थाना क्षेत्र के हुसेना खुर्द पंचायत पहुंचे।जहां वे पुर्व केन्द्रीय मंत्री दशई चौधरी के आवास पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिये। संवाद कार्यक्रम स्थल पर इकट्ठी भीड़ को देखकर वे भाव विह्वल भी हुये। उनके साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वे और उनकी सरकार विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहते है।
उन्होंने दल के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को कहा की वे वैसे व्यक्ति चिन्हित करे जिन तक विकास की समुचित योजनाएं नही पहंच सकी है।इसके लिए उन्होंने जिला पदाधिकारी यशपाल सिंह मीणा एवं उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार से संपर्क कर समाधान निकालने को कहाँ।ऐसा नही होने पर फिर उनतक संवाद पहुचाने की बात कहीं।
मौके पर उपस्थित उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव ने कहां कि महागठबंधन को कार्यकर्ता मजबूत करे और सरकार के द्वारा लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाएं।समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना बिहार जाति अधारित गणना गणनाकर्मियों द्वारा मकानों की गणना करते हुए देखा गया। मौके पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, शांति व्यवस्था कायम करने में आरक्षी अधीक्षक मनीष, चौकस दिखें।