पुरैनी,मधेपुरा :-पुरैनी। पुरैनी थाना क्षेत्र किशुनगंज से भटगामा जाने वाली एस एच 58 पर शुक्रवार के करीब 12:30 दिन में बघरा दुर्गापुर मोड़ से आगे बाबा विशु राउत मंदिर से सौ मीटर पीछे एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने तीन गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि बुलेट गाड़ी पर सवार होकर पूरैनी के तरफ से अपने घर की ओर भटगामा गांव लौट रहे थे। मृतक युवक की पहचान चौसा थाना क्षेत्र भटगामा निवासी सुबोध सिंह के पुत्र 30 वर्षीय अभिषेक सिंह बताया गया है।
युवक की पहचान भटगामा निवासी सुबोध सिंह के पुत्र 30 वर्षीय अभिषेक सिंह के तौर पर हुई है। वह जाप के छात्र परिषद चौसा का प्रखंड अध्यक्ष था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुरैनी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह एएसआई अर्जुन कुमार ओझा ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। वहीं अपराधियों की इस वारदात को लेकर ग्रामीणों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है।