बक्सर: जनसंख्या स्थिरीकरण में पुरुषों की भागीदारी को लेकर चलाया जाएगा विशेष अभियान

Share on facebook
Share on twitter
Share on telegram
Share on whatsapp

July 26, 2022

Buxer

बक्सर: जनसंख्या स्थिरीकरण में

बक्सर। प्रकृति ने हम सभी को सीमित  संसाधन ही उपलब्ध कराया है। ऐसे में अनियंत्रित जनसंख्या बढ़ोत्तरी के कारण उन सभी सीमित  संसाधानों का तेजी से उपभोग हो रहा है, जिसके कारण हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत कम ही प्राकृतिक संसाधन बच पाएंगे। ऐसे में जनसंख्या स्थिरीकरण ही हमारे पास एकमात्र विकल्प है। जिसके लिए भारत समेत पूरा विश्व अपने अपने देशों में लोगों को जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक कर रहा है । इसी क्रम में बक्सर जिला समेत पूरे राज्य में पुरुषों और महिलाओं को जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि, वे परिवार नियोजन के स्थायी साधनों का प्रयोग कर जनसंख्या को नियंत्रित करने में सरकार की मदद करें। इसके लिए महिलाओं को  बंध्याकरण करने और पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं की  भूमिका तो ठीक है, लेकिन पुरुषों की भागीदारी  चिंताजनक है।(बक्सर: जनसंख्या स्थिरीकरण में)

स्थायी साधनों को अपनाने के लिए पुरुषों को होना होगा जागरूक

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल भट्‌ट ने बताया, परिवार नियोजन के स्थायी साधनों को अपनाने की दिशा में महिलाओं ने शुरुआत से ही पुरुषों को पीछे छोड़ा है। हालांकि, इसको लेकर पुरुषों में कई प्रकार की भ्रांतियां हैं, जिसके कारण वो नियोजन के स्थायी साधनों के प्रति उदासीन रहते हैं। पुरुषों में जो सबसे अधिक भ्रांतियां है वो यह है कि नसबंदी के बाद उनकी यौन क्रिया पर उसका प्रभाव पड़ेगा। जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने बताया, पुरुष नसबंदी जन्म दर को रोकने का एक स्थायी, प्रभावी और सुविधाजनक उपाय है। यह यौन जीवन को बेहतर बनाता है और सेक्स के दौरान गर्भ ठहरने की चिंता को दूर करता है। नसबंदी कराने के बाद पुरुषों की यौन क्षमता और यौन क्रिया पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

Read Also: पटना: अमेजन डॉट इन पर मानसून स्‍टोर पर हो रही है डील्‍स की बारिश

सही तथ्यों को जानें  और नियोजन के स्थायी साधनों को अपनाएं

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, विश्व स्वास्थ्य संगठन, सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन जैसे विश्वसनीय सूत्रों के सर्वे और शोध, अफवाहों और मिथकों का पूरी तरह खंडन करते हैं। विभिन्न शोधों से यह साफ हो चुका है कि पुरुष नसबंदी द्वारा ना ही शारीरिक कमज़ोरी आती है और ना ही पुरुषत्व का क्षय होता है। दम्पति जब भी चाहे इसे अपना सकते हैं। पुरुष ऑपरेशन के आधे घंटे के बाद घऱ जा सकते हैं। रोज के काम काज पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है। पुरुष नसबंदी के बाद शरीर में कोई भी बदलाव नहीं होता है।(बक्सर: जनसंख्या स्थिरीकरण में)

शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता

‘पुरुष नसबंदी पूरी तरह सुरक्षित और आसान प्रक्रिया है। जिसका शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं पड़ता है। यह प्रक्रिया बिना चीरा एवं टांके के मात्र आधे घंटे से कम समय में की जाती है। प्रक्रिया के दो घंटे बाद लाभार्थी अस्पताल से वापस भी जा सकता और सामान्य रूप से सभी काम कर सकता है। जबकि महिलाओं को बंध्याकरण के बाद सामान्य जीवनशैली में वापस आने के लिए समय लगता है। इसलिए पुरुषों की यह नैतिक ज़िम्मेदारी भी है कि वह आगे बढ़कर नसबंदी को अपनायें।’ – डॉ. जितेंद्र नाथ, सिविल सर्जन, बक्सर|(बक्सर: जनसंख्या स्थिरीकरण में)

देश-विदेश

चारा घोटाले में बड़ा कदम: बिहार सरकार करेगी 950 करोड़ की रिकवरी

बिहार के चर्चित चारा घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। राज्य सरकार अब इस मामले में 950 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कोर्ट जाने की

और पढें »

अप्रैल में बिहार को 22 कोच वाली नई अमृत भारत ट्रेन मिलेगी, जो इस रूट पर चलेगी।

बिहार को अप्रैल 2025 में 22 कोच वाली नई अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। संभावना है कि 14 अप्रैल से सहरसा और नई दिल्ली के बीच

और पढें »

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव: पटना से दिल्ली जा रही ट्रेन पर हमला, यात्रियों में हड़कंप

पटना से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई है। यह घटना बिहार के बक्सर जिले के पास हुई, जब अज्ञात असामाजिक

और पढें »

बिहार: मोतिहारी में बेटे ने माता-पिता की हत्या की,सौतेली मां से थी नाराजगी |

बिहार के मोतिहारी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता और सौतेली मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से

और पढें »

रांची: आयुष्मान योजना में 1 करोड़ रुपये की हेराफेरी, अस्पताल के सीनियर अफसर पर केस दर्ज

रांची स्थित ऑर्किड मेडिकल सेंटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव टीपीए, कामख्या दुबे, पर आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.10 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगा है। इस मामले में अस्पताल

और पढें »

खेल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

राजगीर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सरकार ने दी मंजूरी

पटना: बिहार सरकार ने खेल विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। राजगीर (नालंदा) में प्रस्तावित राज्य खेल अकादमी-सह-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के आंतरिक असैनिक और विद्युतिकरण कार्य

और पढें »

CSK vs RCB लाइव: क्या 17 साल बाद चेन्नई में जीतेगी बेंगलुरु?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज, 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, जिसे चेपॉक स्टेडियम

और पढें »

श्रेयस अय्यर ने IPL में निस्वार्थ 97* रन की पारी से की शानदार शुरुआत, ROKO की राह पर अग्रसर… क्या टीम इंडिया को व्हाइट-बॉल क्रिकेट में नया सुपरस्टार मिल गया है?

श्रेयस अय्यर ने IPL में अपनी निस्वार्थ 97* रनों की पारी के साथ शानदार आगाज किया और यह दिखा दिया कि वह बड़े मंच पर दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन

और पढें »

युवा क्रिकेटर  के पिता ने बताया वर्ल्ड कप के बाद की प्लानिंग, औरंगाबाद आएंगे टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज  ईशान किशन

औरंगाबाद : भारतीय क्रिकेट टीम के बहुचर्चित युवा क्रिकेटर ईशान किशन 2023 के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण को खेलने के बाद बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर

और पढें »

इस खिलाड़ी ने इंडियन क्रिकेट टीम से खेलने के लिए छोड़ी 10 करोड़ की नौकरी, अब जय शाह नहीं दे रहे मौका

Cricket News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया की सबसे अमीर और ताकतवर बोर्ड है। जिसके चलते टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को खूब पैसा भी मिलता है। टीम इंडिया

और पढें »

वीडियो

वीडियो