पटना| श्री राम प्रोटीन्स लिमिटेड, डी-ऑयल कॉटन सीड केक और अन्य संबंधित उत्पादों के निर्माण में लगी हुई है, इन उत्पादों के भारत में बहुत कम निर्माता है। श्री राम प्रोटीन्स लिमिटेड ने मेजर डायवर्सिफिकेशन की योजनाओं की घोषणा की है जिसके तहत वह रूस के तांबोव क्षेत्र, कोटोवस्क में सूरजमुखी तेल निर्माण यूनिट की स्थापना कर रहा है। कंपनी ने सभी आवश्यक वैधानिक मंजूरी प्राप्त कर ली है और 99 साल के लिए लीज पर जमीन भी ले ली है। सूरजमुखी तेल इकाई में कच्चे माल के प्रति दिन 500 टन प्रोसेसिंग की क्षमता होगी (सूरजमुखी की भूसी प्रति दिन 100 टन, सूरजमुखी मील- 200 टन प्रति दिन, सूरजमुखी तेल 200 टन प्रतिदिन)। इसके संचालन में कुल अनुमानित पूंजीगत व्यय लगभग 150 करोड़ रुपये होगा और इस निवेश का योगदान आंतरिक स्रोतों से किया जाएगा। पूरी परियोजना दिसंबर 2024 तक चालू होने की उम्मीद है। यह निवेश पूरी तरह से अपने मौजूदा व्यवसाय के अनुरूप है और व्यावसायिक क्षेत्रों के बीच परिचालन क्षमता प्रदान करेगा।(पटना: श्री राम प्रोटीन्स)

ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का तीखा हमला, रैली में दिए कई विवादित बयान
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर

























