सासाराम: अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 208 विधानसभा क्षेत्र के द्वारा गुरुवार को नगर निगम सासाराम के नगर आयुक्त की उपस्थिति में नगर निगम सासाराम से संबंधित वैसे बीएलओ के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। खासकर वैसे बीएलओ के साथ बैठक की गई जिनका एपिक कार्ड से आधार लिंक करने का कार्य संतोषजनक नहीं रहा। सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने बूथ से संबंधित मतदाताओं का एपिक कार्ड से आधार लिंक कार्य 1 सप्ताह के अंदर पूर्ण करें। बीएलओ के सहयोग के लिए नगर निगम सासाराम के कर तहसीलदार को संबंध किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए सासाराम अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि एपिक कार्ड से आधार कार्ड जल्द से जल्द लिंक किया जाएगा।(एक हप्ता के भीतर)
Read also: टीबी व कुष्ठ रोग से ग्रसित बच्चों का इलाज कराएगी आरबीएसके की टीम कुष्ठ के लक्षण एवं पहचान के लिए शुरू हुआ जिलास्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
इसके लिए नगर निगम क्षेत्र में एपिक कार्ड के आधार से लिंक करने के लिए माइकिंग से लोगों को सूचित भी किया जाएगा। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर निगम के सभी मतदाताओं से अपील किया कि वे लोग स्वयं वोटर हेल्पलाइन एप या वोटर पोर्टल एप तथा वेबसाइट www.nvsp.com पर जाकर अपने एपिक से अपना आधार लिंक कर सकते हैं या अपने मतदान केंद्र से संबंधित बीएलओ से संपर्क करके अपना आधार लिंक का कार्य करवा सकते हैं।(एक हप्ता के भीतर)